menu-icon
India Daily

दिल्ली सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में दाखिला शुरू, 1 अप्रैल से भरें फॉर्म; जानें पूरी प्रक्रिया

दिल्ली सरकार के स्कूलों में 2026-27 सत्र के लिए नॉन-प्लान एडमिशन 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो गए हैं. तीन चरणों में प्रक्रिया चलेगी. दिल्ली निवासी छात्र ही आवेदन कर सकते हैं.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
दिल्ली सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में दाखिला शुरू, 1 अप्रैल से भरें फॉर्म; जानें पूरी प्रक्रिया
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नया सत्र शुरू होने के साथ ही नॉन-प्लान एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 1 अप्रैल 2026 से अभिभावक अपने बच्चों के लिए कक्षा 6 और 9 में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं. शिक्षा निदेशालय ने पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी है ताकि आसानी से फॉर्म भरा जा सके. यह मौका उन बच्चों के लिए है जो बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं या पहली बार सरकारी स्कूल में आना चाहते हैं. तीन अलग-अलग चरणों में आवेदन लिए जाएंगे.

आवेदन की तारीखें और चरण

पहला चरण 1 अप्रैल दोपहर 12 बजे से 7 अप्रैल शाम 5 बजे तक चलेगा. दूसरा चरण 30 अप्रैल से 25 मई तक और तीसरा चरण 1 जुलाई से 25 जुलाई तक होगा. शुरुआती चरण में आवेदन करने वाले छात्रों को पसंदीदा स्कूल मिलने की ज्यादा संभावना रहती है.कौन कर सकता है आवेदन
केवल दिल्ली में रहने वाले छात्र ही नॉन-प्लान एडमिशन के पात्र हैं. पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले बच्चे भी आवेदन कर सकते हैं. लेकिन जो बच्चे अभी किसी सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में पढ़ रहे हैं, वे इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते.

उम्र सीमा का ध्यान रखें

कक्षा 6 के लिए बच्चे की उम्र 10 से 12 साल के बीच होनी चाहिए. कक्षा 9 के लिए 13 से 15 साल तक निर्धारित है. सभी कक्षाओं में 6 महीने की उम्र छूट भी दी गई है. उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी.

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

edudel.nic.in वेबसाइट पर जाएं. नॉन-प्लान एडमिशन 2026-27 नोटिस देखकर रजिस्ट्रेशन करें. सभी जरूरी डिटेल्स भरें और फॉर्म सबमिट करें. हेल्पलाइन और स्कूल स्तर पर हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की गई है ताकि अभिभावकों को कोई परेशानी न हो.

जरूरी सलाह

अभिभावकों को सलाह है कि जल्दी आवेदन करें. फॉर्म भरते समय सारी जानकारी सही और पूरी भरें. शुरुआती चरण में दाखिला मिलने की संभावना ज्यादा होती है.