menu-icon
India Daily

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी, BSEB की ये है ऑफिशियल वेबसाइट; नंबर देखने के लिए छात्र इन स्टेप्स को करें फॉलो

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी हो गया है. BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर छात्र चेक कर सकते है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी, BSEB की ये है ऑफिशियल वेबसाइट; नंबर देखने के लिए छात्र इन स्टेप्स को करें फॉलो
Courtesy: Pinterest

पटना: बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है.  बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) आज, 29 मार्च, 2026 को कक्षा 10 का परिणाम घोषित कर दिया है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने 1 बजकर 15 मिनट पर रिजल्ट को प्रेस कॉंफ्रेंस के माध्यम से जारी कर दिया है. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - results.biharboardonline.com - अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं. 15 लाख से अधिक स्टूडेंट्स 10वीं परीक्षा में शामिल हुए हैं.

रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका

आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं. होमपेज पर BSEB Matric Result 2026 का लिंक ढूंढें और क्लिक करें. अपना रोल कोड और रोल नंबर सही-सही भरें. सबमिट करने पर स्क्रीन पर आपका पूरा परिणाम आ जाएगा. इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट भी ले लें. भविष्य में दाखिले या अन्य कामों के लिए यह जरूरी होगा. वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने से देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें. 

टॉपर्स को मिलेगा सरकारी सम्मान

रिजल्ट के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है. जिन छात्रों ने बिहार में सबसे अच्छे अंक हासिल किए हैं, उन्हें राज्य सरकार विशेष रूप से सम्मानित करेगी. पिछले सालों की तरह इस बार भी टॉप-10 में कई नाम शामिल हैं. यह सम्मान छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करेगा. बोर्ड ने जिला स्तर पर भी प्रदर्शन की जानकारी जारी की है.

मार्कशीट में D, F, G का मतलब समझें

बिहार बोर्ड की 10वीं मार्कशीट में कुछ कोड दिख सकते हैं. ‘D’ का मतलब डिस्टिंक्शन है, यानी 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक. ‘F’ का अर्थ फेल होना है, यानी उस विषय में पास नहीं हुए. जबकि ‘G’ ग्रेस मार्क्स दर्शाता है, यानी अतिरिक्त अंक दिए गए हैं. छात्र इन कोड को ध्यान से समझ लें ताकि अपना रिजल्ट सही से व्याख्या कर सकें.

अगर रिजल्ट में संतोष न हो तो क्या करें

कई छात्र मार्क्स से संतुष्ट नहीं होते. ऐसे में स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया जा सकता है. बोर्ड जल्द ही स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख जारी करेगा. फेल होने वाले छात्र एक या दो विषयों में कंपार्टमेंट देकर पास हो सकते हैं. मूल मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी. अभी ऑनलाइन डाउनलोड की गई कॉपी इस्तेमाल करें.

अधिक जानकारी और सावधानी

छात्र केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर ही रिजल्ट चेक करें. फर्जी वेबसाइट या मैसेज से बचें. रोल नंबर और कोड सुरक्षित रखें. बोर्ड की वेबसाइट पर सभी अपडेट नियमित देखते रहें.