Anna University Result 2025: अन्ना विश्वविद्यालय ने फरवरी/मार्च 2025 सेशन की सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं. विभिन्न स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी) और डॉक्टरेट (पीएचडी) पाठ्यक्रमों के परिणाम अब विश्वविद्यालय के छात्र पोर्टल coe1.annauniv.edu पर उपलब्ध हैं. यह खबर उन हजारों छात्रों के लिए राहत भरी है, जो अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
परिणाम प्रथम वर्ष के छात्रों से लेकर अंतिम सेमेस्टर के परीक्षार्थियों तक, सभी के लिए उपलब्ध हैं. विश्वविद्यालय ने परिणामों को पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की है, ताकि छात्र इसे डिजिटल रूप में संग्रहित कर सकें या प्रिंट कर सकें.
किन-किन पाठ्यक्रमों के जारी हुए नतीजे
अन्ना विश्वविद्यालय ने इस बार इन शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए परिणाम जारी किए हैं:
स्नातक पाठ्यक्रम: बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीएड
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम: विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा और कंप्यूटर अनुप्रयोग
डॉक्टरेट कार्यक्रम: पीएचडी
परिणाम डाउनलोड करने की प्रक्रिया
उत्तर पुस्तिका फोटोकॉपी के लिए अनुरोधजो छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें अपने संबंधित कॉलेजों के माध्यम से आवेदन करना होगा. विश्वविद्यालय ने इस प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए कॉलेजों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने परिणामों की प्रति सुरक्षित रखें, क्योंकि यह भविष्य में शैक्षणिक और नौकरी से संबंधित प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण होगी. साथ ही, किसी भी तकनीकी समस्या के मामले में, छात्र विश्वविद्यालय के हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं. विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हम छात्रों की सुविधा के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म को और अधिक सुलभ बनाने पर काम कर रहे हैं. परिणामों की घोषणा समय पर करना हमारी प्राथमिकता है.”