IPL 2026

Petrol-Diesel Price: सुबह-सुबह बदले तेल के दाम? कहीं राहत तो कहीं झटका, जानिए आपके शहर में कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

17 मई को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है. कुछ शहरों में तेल सस्ता हुआ है, जबकि कई जगहों पर कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Pinterest
Reepu Kumari

नई दिल्ली: देशभर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो चुकी हैं. हर सुबह की तरह आज भी तेल कंपनियों ने ताजा रेट अपडेट किए, जिनमें कई शहरों में मामूली बदलाव देखने को मिला. कहीं पेट्रोल सस्ता हुआ तो कहीं डीजल के दाम बढ़ गए. ऐसे में घर से निकलने से पहले अपने शहर का रेट जानना लोगों के लिए जरूरी हो गया है.

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की हलचल और राज्यों के टैक्स के कारण अलग-अलग शहरों में कीमतें बदल रही हैं. महानगरों से लेकर राज्य राजधानियों तक तेल के दामों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. खास बात यह है कि कुछ शहरों में राहत मिली है, जबकि कई जगह लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा है.

पेट्रोल की कीमत

  • देश के प्रमुख महानगरों और राज्य राजधानियों में पेट्रोल की कीमतों में आज हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला.
  • नई दिल्ली में पेट्रोल का भाव ₹97.77 प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है.
  • मुंबई में ₹106.68 और चेन्नई में ₹103.67 प्रति लीटर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ.
  • कोलकाता में पेट्रोल ₹0.04 सस्ता होकर ₹108.70 प्रति लीटर पर पहुंच गया है.
  • वहीं गुरुग्राम में ₹0.05 की बढ़ोतरी के साथ कीमत ₹98.47 प्रति लीटर दर्ज की गई है.
  • नोएडा में पेट्रोल ₹0.21 सस्ता होकर ₹97.76 प्रति लीटर बिक रहा है.
  • भुवनेश्वर में सबसे ज्यादा ₹0.41 की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद यहां पेट्रोल ₹104.57 प्रति लीटर हो गया.
  • हैदराबाद में पेट्रोल ₹110.89 प्रति लीटर के साथ सबसे महंगे शहरों में बना हुआ है.
  • जयपुर और पटना में मामूली राहत मिली है, जहां कीमतें क्रमशः ₹107.61 और ₹108.92 प्रति लीटर दर्ज की गईं.
  • तिरुवनंतपुरम में भी ₹0.07 की गिरावट के बाद पेट्रोल ₹110.61 प्रति लीटर पर पहुंच गया है.

डीजल की कीमत 

  • देश के प्रमुख महानगरों और राज्य राजधानियों में डीजल की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला है.
  • नई दिल्ली में डीजल का भाव ₹90.67 प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है.
  • कोलकाता में ₹95.13, मुंबई में ₹93.14 और चेन्नई में ₹95.25 प्रति लीटर की कीमत पर कोई बदलाव नहीं हुआ.
  • गुरुग्राम में डीजल ₹0.05 महंगा होकर ₹90.94 प्रति लीटर पहुंच गया है.
  • वहीं नोएडा में ₹0.21 की गिरावट के बाद कीमत ₹90.99 प्रति लीटर दर्ज की गई.
  • भुवनेश्वर में डीजल की कीमत में ₹0.40 की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद यहां रेट ₹96.11 प्रति लीटर हो गया.
  • लखनऊ में भी ₹0.32 की तेजी के साथ कीमत ₹91.01 प्रति लीटर पहुंची है.
  • जयपुर और पटना में मामूली राहत मिली है, जहां डीजल क्रमशः ₹92.90 और ₹94.97 प्रति लीटर पर बिक रहा है.
  • हैदराबाद में डीजल सबसे महंगा ₹98.96 प्रति लीटर बना हुआ है.
  • तिरुवनंतपुरम में हल्की गिरावट के बाद कीमत ₹99.38 प्रति लीटर दर्ज की गई.

कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट

भारत में फ्यूल की कीमतें सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा निर्धारित की जाती हैं और देश की कई फैक्टर्स और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, किसी कीमत की अनुमति दी जाती है. इसका पालन डीजल रिटेलर्स और यूजर्स को सख्ती से पालन करना होता है. ऐसे कई कारक हैं जो या तो फ्यूल की कीमतों को नीचे लाते हैं या फिर उन्हें बढ़ाते हैं. 

अपने शहर की कीमत कैसे जानें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल कितने रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, तो आप यह जानकारी घर बैठे अपने मोबाइल पर पा सकते हैं.

  • इंडियन ऑयल ग्राहक: अपने मोबाइल से लिखें – RSP <डीलर कोड> और भेजें 92249 92249 पर.

  • BPCL ग्राहक: लिखें – RSP <डीलर कोड> और भेजें 92231 12222 पर.

डीलर कोड आपको पेट्रोल पंप पर या संबंधित कंपनी की वेबसाइट पर मिल जाएगा.