आम लोगों को पेट्रोल-डीजल पर मिली राहत? जानें कितने में होगी टंकी फुल
Petrol Diesel Prices Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है, लेकिन इसका असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं दिखाई दे रहा है.
Petrol Diesel Prices Today: इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव होते रहते हैं। 2 अप्रैल 2025 यानी आज की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्टेबल रखा गया है. आज कीमतों में कोई संसोधन नहीं किया गया है। हालांकि, कर्नाटक में डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है.
बता दें कि कर्नाटक सरकार ने डीजल पर 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया है। वहीं, बाकी शहरों में कीमतें वैसी की वैसी बनी हुई है। अन्य राज्य और शहरों में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है. आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्या हैं और आपकी कार या बाइक की टंकी कितने में फुल हो सकती है, चलिए जानते हैं यहां.
दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम:
Also Read
- टैरिफ के डर से भागा सोना, ऑल टाइम हाई पर पहुंची कीमत, रेट जान उड़ जाएंगे होश!
- Zomato Layoffs: 10 मिनट में खाने की डिलीवरी नहीं लेकिन 600 लोगों को नौकरी से निकाला, जोमैटो ने कर दिया इनका काम तमाम
- तबाही के बीच इस PSU स्टॉक्स ने निवेशकों को बना दिया करोड़पति! 62,700 करोड़ की डील मिलने के बाद रॉकेट की तरह भागे शेयर
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
| मुंबई | 103.44 | 89.97 |
| कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
| चेन्नई | 100.85 | 92.44 |
| बेंगलुरु | 102.86 | 91.02 |
| लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
| नोएडा | 94.87 | 88.01 |
| गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
| चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
| पटना | 105.18 | 92.04 |
पहले क्या हुआ था बदलाव:
अगर संशोधन की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों को आखिरी बार मार्च 2023 में संशोधित किया गया था। इनकी कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। जब से यह संशोधन हुआ है तब से लेकर अब तक आम जनता को किसी भी तरह की राहत नहीं मिली है.
कौन देता है पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अपडेट:
देश की प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) पेट्रोल और डीजल की कीमतों को तय करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइटों पर इन कीमतों को अपडेट करती हैं.