menu-icon
India Daily

Petrol Diesel Price Today: सस्ता हुआ तेल! आज ही फुल करवाले गाड़ी की टंकी, चेक करें पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स

तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन की नई कीमतें जारी करती हैं. 28 दिसंबर 2024 को पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट आई है. आइए जानते हैं आज अलग अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के आज के ताजा रेट क्या हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
Petrol Diesel Price Today: सस्ता हुआ तेल! आज ही फुल करवाले गाड़ी की टंकी, चेक करें पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स
Courtesy: Social Media

Petrol Diesel Price Today: 28 दिसंबर 2024 को पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट आई है. उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 94.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर की औसत कीमत पर बिक रहा है. बता दें की तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन की नई कीमतें जारी करती हैं. आइए जानते हैं आज अलग अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के आज के ताजा रेट क्या हैं.

कैसे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमत और विदेशी मुद्रा दरों पर निर्भर करती हैं. तेल मार्केटिंग कंपनियां, जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम, रोजाना सुबह 6 बजे इनकी समीक्षा कर नई कीमतें तय करती हैं.

 

शहर का नाम पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
लखनऊ 94.69 87.81
कानपुर 94.44 87.51
प्रयागराज 95.70 88.89
मथुरा 94.34 87.37
आगरा 94.75 87.84
वाराणसी 95.11 88.30
मेरठ 94.56 87.64
नोएडा 94.71 87.81
गाजियाबाद 94.70 87.81
गोरखपुर 95.11 88.28
अलीगढ़ 95.05 88.19
बुलंदशहर 95.17 88.31
मिर्जापुर 94.95 88.12
मुरादाबाद 95.08 88.24
रायबरेली 94.79 87.93
रामपुर 95.06 88.23

गिरावट का फायदा उठाने का समय

अगर आप भी रोजाना अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाते हैं और रोज इन कीमतों के बढ़ने से परेशान हैं, तो यह सही समय है अपनी गाड़ी की टंकी भरवाने का. कीमतों में गिरावट से आपकी जेब पर बोझ कम होगा.

विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल-डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और सरकार द्वारा लागू टैक्स पर निर्भर करते हैं. मौजूदा गिरावट के पीछे क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी और विदेशी मुद्रा में स्थिरता प्रमुख कारण हैं.