menu-icon
India Daily

आज सोमवार को क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत? यहां करें चेक

2 मार्च 2026 को देश भर में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे लेटेस्ट रेट जारी कर दिए हैं, लेकिन किसी भी बड़े बदलाव की सूचना नहीं है.

Shilpa Shrivastava
आज सोमवार को क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत? यहां करें चेक
Courtesy: Grok AI

नई दिल्ली: 2 मार्च 2026 को देश भर में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे लेटेस्ट रेट जारी कर दिए हैं, लेकिन किसी भी बड़े बदलाव की सूचना नहीं है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर टिकी हुई है. मुंबई में पेट्रोल ₹103.50 और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर है, जबकि कोलकाता में पेट्रोल ₹105.41 और चेन्नई में ₹ 100.80 के आसपास चल रहा है.

ये रेट अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें, डॉलर-रुपये के एक्सचेंज दर, करों और अन्य आर्थिक कारकों पर आधारित हैं. हाल के दिनों में वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव देखा गया है, लेकिन घरेलू बाजार में स्थिरता बनी हुई है. यूपीएस का कहना है कि आने वाले दिनों में ग्लोबल घटनाएं, जैसे जियोपॉलिटिकल तनाव आदि इन रेट्स को प्रभावित कर सकते हैं.

क्या हैं आपके शहर के पेट्रोल के रेट:

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹94.77 0
कोलकाता ₹105.41 0
मुंबई ₹103.50 -0.04
चेन्नई ₹100.80 -0.1
गुड़गांव ₹95.51 0.15
नोएडा ₹94.90 -0.22
बेंगलुरु ₹102.99 0.03
भुवनेश्वर ₹101.19 0
चंडीगढ़ ₹94.30 0
हैदराबाद ₹107.50 0.04
जयपुर ₹105.13 0.75
लखनऊ ₹94.69 0
पटना ₹105.23 -0.36
तिरुवनंतपुरम ₹107.48 0

क्या हैं आपके शहर के डीजल के रेट:

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹87.67 0
कोलकाता ₹92.02 0
मुंबई ₹90.03 0
चेन्नई ₹92.39 -0.1
गुड़गांव ₹87.98 0.15
नोएडा ₹88.01 -0.28
बेंगलुरु ₹91.06 0.07
भुवनेश्वर ₹92.76 -0.01
चंडीगढ़ ₹82.45 0
हैदराबाद ₹95.70 0
जयपुर ₹90.57 0.67
लखनऊ ₹87.81 0
पटना ₹91.49 -0.33
तिरुवनंतपुरम ₹96.38 -0.1

अपने शहर की कीमत कैसे जानें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल कितने रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, तो आप यह जानकारी घर बैठे अपने मोबाइल पर पा सकते हैं.

  • इंडियन ऑयल ग्राहक: अपने मोबाइल से लिखें – RSP <डीलर कोड> और भेजें 92249 92249 पर.

  • BPCL ग्राहक: लिखें – RSP <डीलर कोड> और भेजें 92231 12222 पर.

डीलर कोड आपको पेट्रोल पंप पर या संबंधित कंपनी की वेबसाइट पर मिल जाएगा.