Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे ट्रेड कर रही हैं. हालांकि, इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ा है. आज 17 फरवरी 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं, लेकिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
पेट्रोल और डीजल की कीमतें पिछले कई महीनों से स्थिर बनी हुई हैं. आखिरी बार 14 मार्च 2024 को इनकी कीमतों में बदलाव किया गया था, जब 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी. इसके बाद से अब तक कोई संशोधन नहीं किया गया है.
| शहर | पेट्रोल (₹) | डीजल (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
| मुंबई | 103.44 | 89.97 |
| कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
| चेन्नई | 100.85 | 92.44 |
| बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 |
| लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
| नोएडा | 94.87 | 88.01 |
| गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
| चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
| पटना | 105.18 | 92.04 |
देशभर में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है. यदि कोई संशोधन होता है, तो नई दरें तुरंत वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाती हैं. हालांकि, अगर कोई बदलाव नहीं होता, तो पुरानी कीमतें जारी रहती हैं.
अगर आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जानना चाहते हैं, तो इसे मोबाइल पर SMS के जरिए या वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.
इस प्रक्रिया से आपको कुछ सेकंड में ही अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी मिल जाएगा.