Petrol-Diesel Price Today: सुबह-सुबह जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें अपने शहर का भाव

12 मई मंगलवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं. तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे कीमतों को अपडेट करती हैं.

ANI
Reepu Kumari

नई दिल्ली: देशभर में मंगलवार 12 मई की सुबह पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी हो गए हैं. सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों को अपडेट करती हैं. ऐसे में वाहन चालकों के लिए घर से निकलने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जानना जरूरी हो गया है. कई शहरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जबकि कुछ स्थानों पर मामूली बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं.

राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है, जबकि डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. देश के अलग-अलग राज्यों में वैट और स्थानीय टैक्स अलग होने की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम भी अलग दिखाई देते हैं. यही कारण है कि हर शहर में ईंधन की कीमतों में अंतर बना रहता है.

क्या हैं आपके शहर के पेट्रोल के रेट

शहर

क्या हैं आपके शहर के डीजल के रेट:

शहर

कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट 

भारत में पेट्रोलियम प्रोडक्ट के दाम सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा तय की जाती हैं और देश की कई फैक्टर्स और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, किसी कीमत की अनुमति दी जाती है. इसका पालन डीजल रिटेलर्स और यूजर्स को सख्ती से पालन करना होता है. ऐसे कई कारक हैं जो या तो फ्यूल की कीमतों को नीचे लाते हैं या फिर उन्हें बढ़ाते हैं. 

अपने शहर की कीमत कैसे जानें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल कितने रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, तो आप यह जानकारी घर बैठे अपने मोबाइल पर पा सकते हैं.

  • इंडियन ऑयल ग्राहक: अपने मोबाइल से लिखें – RSP <डीलर कोड> और भेजें 92249 92249 पर.

  • BPCL ग्राहक: लिखें – RSP <डीलर कोड> और भेजें 92231 12222 पर.

डीलर कोड आपको पेट्रोल पंप पर या संबंधित कंपनी की वेबसाइट पर मिल जाएगा.