menu-icon
India Daily

कच्चे तेल के दाम फिर चर्चा में! पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानें आज आपके शहर में क्या है भाव

आज 11 नवंबर, मंगलवार है. आज के पेट्रोल-डीजल के रेट जारी हो चुके हैं. बता दें कि तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे तेल कंपनियां दाम लाइव करती हैं. यहां चेक करें लेटेस्ट रेट.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Petrol Diesel Price Today 11 November 2025
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: आज 11 नवंबर, मंगलवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं. सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे फ्यूल के दाम अपडेट करती हैं. राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों में भी मामूली अंतर के साथ दाम तय किए गए हैं.

अगर आप अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं तो निकलने से पहले अपने शहर का लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें. पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और टैक्स में बदलाव के हिसाब से तय होती हैं. आप इन दामों की जानकारी पेट्रोल पंप पर मौजूद QR कोड स्कैन करके या तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी हासिल कर सकते हैं.

क्या हैं आपके शहर के पेट्रोल के रेट:

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹94.77 0
कोलकाता ₹105.41 0
मुंबई ₹103.50 0
चेन्नई ₹100.90 0
गुड़गांव ₹95.28 -0.37
नोएडा ₹94.87 -0.25
बैंगलोर ₹102.92 -0.06
भुवनेश्वर ₹100.93 -0.42
चंडीगढ़ ₹94.30 0
हैदराबाद ₹107.46 0
जयपुर ₹104.72 0
लखनऊ ₹94.69 0
पटना ₹105.58 0
तिरुवनंतपुरम ₹107.30 -0.03

क्या हैं आपके शहर के डीजल के रेट:

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹87.67 0
कोलकाता ₹92.02 0
मुंबई ₹90.03 0
चेन्नई ₹92.49 0
गुड़गांव ₹87.74 -0.36
नोएडा ₹88.01 -0.28
बैंगलोर ₹90.99 -0.05
भुवनेश्वर ₹92.51 -0.41
चंडीगढ़ ₹82.45 0
हैदराबाद ₹95.70 0
जयपुर ₹90.21 0
लखनऊ ₹87.81 0
पटना ₹91.82 0
तिरुवनंतपुरम ₹96.18 -0.03

कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट

भारत में फ्यूल की कीमतें सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा निर्धारित की जाती हैं और देश की कई फैक्टर्स और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, किसी कीमत की अनुमति दी जाती है. इसका पालन डीजल रिटेलर्स और यूजर्स को सख्ती से पालन करना होता है. ऐसे कई कारक हैं जो या तो फ्यूल की कीमतों को नीचे लाते हैं या फिर उन्हें बढ़ाते हैं.

अपने शहर की कीमत कैसे जानें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल कितने रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, तो आप यह जानकारी घर बैठे अपने मोबाइल पर पा सकते हैं.

  • इंडियन ऑयल ग्राहक: अपने मोबाइल से लिखें – RSP <डीलर कोड> और भेजें 92249 92249 पर.

  • BPCL ग्राहक: लिखें – RSP <डीलर कोड> और भेजें 92231 12222 पर.

डीलर कोड आपको पेट्रोल पंप पर या संबंधित कंपनी की वेबसाइट पर मिल जाएगा.