मार्च महीने के पहले दिन ही बदल गए पेट्रोल-डीजल के रेट, यहां करें चेक

आज 1 मार्च है, हर दिन की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं. अगर आप भी इन दामों को जानना चाहते हैं तो यहां रेट चेक कर सकते हैं.

ANI
Shanu Sharma

आज मार्च महीने का पहला दिन है. साल का तीसरा महीना शुरू हो चुका है. हर दिन की तरह आज भी सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए हैं. हालांकि कई प्रमुख शहरों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है. पेट्रोल-डीजल के दामों में यह स्थिरता एक साल से ऊपर से जारी है. जिसके कारण जनता को राहत है. 

सरकार की ओर से मई 2022 में पेट्रोल-डीजल के दामों पर से टैक्स की कटौती की गई थी, जिससे लोगों को राहत मिला था. हालांकि इसके बाद दुनिया में काफी उथल-पुथल देखने को मिला. भारत और अमेरिका के बीच भी संबंध बिगड़े लेकिन इसका असर पेट्रोल-डीजल के दामों पर नहीं पड़ा. 

क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट?

दिल्ली में आज पेट्रोल ₹94.77 रूपये प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 रूपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹103.54 रूपये प्रति लीटर और डीजल ₹90.03 रूपये प्रति लीटर दर्ज की गई है. कोलकाता में पेट्रोल ₹105.41 रूपये और चेन्नई में पेट्रोल ₹100.90 रूपये  के आसपास है, जबकि डीजल भी इन शहरों में पिछले स्तर पर टिका हुआ है.

इन मेट्रो सीटी के  अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद और जयपुर में भी दामों में लगभग ना के बराबर बदलाव हुआ है. सभी राज्यों में ईधन के दाम अलग होते हैं, क्योंकि अलग-अलग राज्यों द्वारा अलग-अलग टैक्स लगाया जाता है. अगर आप भी अपने गाड़ी की टंकी फुल करवाना चाहते हैं तो उससे पहले अपने शहर के रेट घर बैठे पता सकते हैं. 

घर बैठे चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम

घर बैठे पेट्रोल डीजल की कीमत के बारे में जानने के लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP <डीलर कोड> लिखकर 92249 92249 पर एसएमएस भेजें. BPCL ग्राहक RSP <डीलर कोड> टाइप कर 92231 12222 पर भेज सकते हैं. डीलर कोड के बारे में आप कंपनियों के आधिकारिक वेबसाइट पर पता कर सकते हैं. इसके अलावा कंपनियों के एप्स पर भी इसके बारे में जानकारी अपलोड कर दी जाती है, जहां से आप चेक सकते हैं. अभी के समय में क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है लेकिन घरेलू टैक्स में कोई बदलाव नहीं किए जाने की वजह से लोगों को इससे राहत मिली है.