menu-icon
India Daily

Petrol-Diesel Today: CNG से भी सस्ता डीजल! पेट्रोल भरवाने से पहले देख लें आज का रेट

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Petrol-Diesel Today: CNG से भी सस्ता डीजल! पेट्रोल भरवाने से पहले देख लें आज का रेट
Courtesy: Pinterest

अगर आप आज गाड़ी लेकर पेट्रोल पंप जाने वाले हैं, तो टंकी भरवाने से पहले अपने शहर का नया भाव जरूर जान लें. 8 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देशभर में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. यानी राजधानी में वाहन चालकों को कल के मुकाबले ईंधन के लिए ज्यादा कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी.

दिलचस्प बात यह है कि कुछ शहरों में सीएनजी की कीमत डीजल से कम है. दिल्ली में सीएनजी 86.98 रुपये प्रति किलो है, जबकि डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में भी सीएनजी 88 रुपये प्रति किलो है और डीजल की कीमत 97.83 रुपये है. हालांकि, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम शहर और राज्य के हिसाब से अलग-अलग रहते हैं.

किस शहर में कितना है पेट्रोल का भाव?

8 अक्टूबर को अहमदाबाद में पेट्रोल 102.15 रुपये, बेंगलुरु में 111.68 रुपये और चेन्नई में 107.76 रुपये प्रति लीटर है. गुरुग्राम में यह 102.97 रुपये, हैदराबाद में 116.15 रुपये और जयपुर में 113.19 रुपये है. कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये, लखनऊ में 101.86 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये, नोएडा में 101.96 रुपये और पुणे में 112.02 रुपये प्रति लीटर है.

डीजल के दाम में भी नहीं हुआ बड़ा बदलाव

डीजल की बात करें तो अहमदाबाद में इसकी कीमत 98.27 रुपये, बेंगलुरु में 99.56 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है. गुरुग्राम में डीजल 95.64 रुपये, हैदराबाद में 104.23 रुपये और जयपुर में 98.25 रुपये है. कोलकाता में 99.82 रुपये, लखनऊ में 95.36 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये, नोएडा में 95.44 रुपये और पुणे में 98.66 रुपये प्रति लीटर कीमत दर्ज की गई है.

सीएनजी की कीमत कई शहरों में डीजल से कम

सीएनजी के दाम देखें तो अहमदाबाद में यह 94.02 रुपये, बेंगलुरु में 97 रुपये और चेन्नई में 97.50 रुपये प्रति किलो है. गुरुग्राम में सीएनजी 92.01 रुपये, हैदराबाद में 112 रुपये और जयपुर में 97.50 रुपये है. कोलकाता में 93.50 रुपये, लखनऊ में 95.75 रुपये, मुंबई में 88 रुपये, दिल्ली में 86.98 रुपये, नोएडा में 95.59 रुपये और पुणे में 98.50 रुपये प्रति किलो है.

रोज कैसे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत केवल कच्चे तेल के भाव से तय नहीं होती. अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, रिफाइनिंग लागत, केंद्र की एक्साइज ड्यूटी, राज्य का VAT और डीलर कमीशन जैसे कई कारक इसमें शामिल होते हैं. तेल विपणन कंपनियां आम तौर पर रोज सुबह करीब 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम अपडेट करती हैं, जिससे उपभोक्ताओं को रोज का भाव पता चलता है