menu-icon
India Daily

20 रुपए का शेयर जिसने मात्र एक महीने में डबल कर दिया पैसा! क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह मल्टीबैगर?

अगर आपने इस शेयर में 6 अप्रैल 2026 को 1 लाख रुपए लगाए होते तो आज आपके पैसे 192690 रुपए हो गए होते.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
20 रुपए का शेयर जिसने मात्र एक महीने में डबल कर दिया पैसा! क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह मल्टीबैगर?
Courtesy: pinterest

शेयर बाजार में निवेश करने वाले हर एक शख्स को सस्ते और मल्टीबैगर की तलाश रहती है लेकिन ऐसा शेयर खोजने के लिए गहन रिसर्च की जरूरत होती है. अगर आपको लगता है कि आप उस तरह की रिसर्च नहीं कर सकते तो कोई बात नहीं. हम अपनी रिसर्च के आधार पर एक ऐसा शेयर लेकर आए हैं जिसने मात्र एक महीने में निवेशकों को मालामाल कर दिया. 

हम बात कर रहे हैं Indiabulls Ltd की. एक महीने के भीतर इस शेयर ने निवेशकों के पैसे को लगभग डबल कर दिया है. यानी अगर आपने इस शेयर में 6 अप्रैल 2026 को 1 लाख रुपए लगाए होते तो आज आपके पैसे 192690 रुपए हो गए होते. खास बात ये है कि इस शेयर की कीमत 20.83 रुपए है.

क्या है शेयर में तूफानी तेजी की वजह

Indiabulls के शेयर में आई तूफानी तेजी के पीछे कंपनी के तिमाही नतीजे हैं. तिमाही नतीजे जारी करने के बाद लगातार दो कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लग गया जो बताता है कि निवेशक कंपनी पर भरोसा कर रहे हैं और उसमें निवेश करने के लिए उत्सुक हैं.

हाल ही में जारी हुए तिमाही नतीजों में कंपनी को 194 करोड़ का शुद्ध लाभ (PAT) हुआ है जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 164 करोड़ का नुकसान हुआ था.

कंपनी की कमाई हुई डबल

इसके अलावा कंपनी की कुल आय  (Total Income) पिछले साल के 149 करोड़ से बढ़कर इस बार 418 करोड़ हो गई है. वहीं पूरे वित्त वर्ष में कंपनी ने 346 करोड़ का मुनाफा कमाया है जबकि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 272 करोड़ का नुकसान हुआ था.

क्या करती है कंपनी

शुरुआत में ये कंपनी रियल एस्टेट में कारोबार करती थी, लेकिन हाल ही में इसने अपने बिजनेस मॉडल में बदलाव किया है और अब यह कंपनी रियल एस्टेट के अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म और ई कॉमर्स के क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं दे रही है.

रियल एस्टेट में जबरदस्त कमाई: इस तिमाही में अकेले रियल एस्टेट सेगमेंट ने कंपनी के लिए 143 करोड़ का योगदान दिया है. वहीं पूरे साल कंपनी ने 2,752 करोड़ की सेल्स बुकिंग (ब्रिकी) की है और 909 यूनिट्स बेची हैं.

मर्जर के बाद शानदार प्रदर्शन कर रही कंपनी

इंडिया बुल्स लिमिटेड को पहले यारी डिजिटल इंटीग्रेटेड सर्विसेज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था. कंपनी ने पिछले सा धानी सर्विसेज लिमिटेड और  इंडियाबुल्स एंटरप्राइजेज लिमिटेड के साथ मर्जर किया है. इस मर्जर के बाद कंपनी का प्रदर्शन लगातार अच्छा हो रहा है.

डिस्क्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल पाठकों को जानकारी मुहैया कराना है. यहां किसी भी शेयर को खरीदने की कोई सलाह नहीं दी गई है. किसी भी प्रकार के निवेश के लिए अपने वित्तीय सलाहकार की राय लें.