Gold and Silver Rate: सोने की चमक चरम पर, गहने बनाने की सोच रहे हैं तो जानिए 22 जुलाई को आपके शहर में गोल्ड-सिल्वर रेट

एमसीएक्स (MCX) पर अगस्त वायदा सोना 21 जुलाई को ₹1,326 की भारी बढ़त के साथ ₹99,350 पर पहुंचा. इसने दिन में ₹99,491 का इंट्राडे हाई भी छू लिया. यह अब ₹1,01,078 के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर के बेहद करीब है.

Pinterest
Reepu Kumari

Gold and Silver Rate: भारत में सोने की कीमतें जुलाई के अंत तक आते-आते रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच गई हैं. बाजार में सर्राफा निवेशकों के बीच भारी हलचल देखी जा रही है. 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1 लाख के पार पहुंच गई है, जो इसे ऐतिहासिक स्तरों के करीब ले जा रही है. 22 जुलाई को सोने के भाव में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन यह बढ़ोतरी जुलाई महीने की कुल 2% की वृद्धि का हिस्सा है.

इस तेजी ने इसे इस महीने के उच्चतम स्तर पर ला दिया है. निवेशकों और व्यापारियों की नजर अब अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर टिकी है. चलिए जान लेते हैं आज क्या है सोना-चांदी के दाम.

24K, 22K और 18K सोने की ताजा कीमतें

  • 22 जुलाई को 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹1,00,150 और 100 ग्राम के लिए ₹10,01,500 रही. वहीं, 8 ग्राम सोना ₹80,120 और 1 ग्राम ₹10,015 में उपलब्ध रहा.
  • 22 कैरेट सोने के रेट ₹91,800 प्रति 10 ग्राम और ₹9,18,000 प्रति 100 ग्राम रहे. 8 ग्राम ₹73,440 और 1 ग्राम ₹9,180 में बिक रहा है.
  • 18 कैरेट सोना ₹75,110 प्रति 10 ग्राम, ₹7,51,100 प्रति 100 ग्राम, ₹60,088 प्रति 8 ग्राम और ₹7,511 प्रति 1 ग्राम में उपलब्ध रहा.

एमसीएक्स पर सोना और चांदी की चाल

एमसीएक्स (MCX) पर अगस्त वायदा सोना 21 जुलाई को ₹1,326 की भारी बढ़त के साथ ₹99,350 पर पहुंचा. इसने दिन में ₹99,491 का इंट्राडे हाई भी छू लिया. यह अब ₹1,01,078 के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर के बेहद करीब है.

एमसीएक्स पर सितंबर वायदा चांदी ₹45 की गिरावट के साथ ₹1,15,000 प्रति किलो पर बंद हुई. चांदी भी ₹1,15,136 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर के आसपास बनी हुई है.

आज भारत में सोने का रेट

शहर

आज भारत में सिल्वर का रेट

शहर