menu-icon
India Daily

Gold and Silver Price: सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव? त्योहारी सीजन में चेक करें अपने शहर में गोल्ड-सिल्वर के ताजा दाम

Gold and Silver Price: 12 सितंबर 2025 को सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं. चांदी में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. निवेशकों के लिए यह समय सोने को सुरक्षित निवेश विकल्प मानने का है, वहीं चांदी भी लंबे समय में रिटर्न दे सकती है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Gold and Silver Price: सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव? त्योहारी सीजन में चेक करें अपने शहर में गोल्ड-सिल्वर के ताजा दाम
Courtesy: Pinterest

Gold and Silver Price: भारत में सोना-चांदी की कीमतें इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं. 12 सितंबर 2025, शुक्रवार को सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1,13,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. वहीं, चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई और यह 1,24,594 रुपये प्रति किलो पर आ गई. इस तेजी का मुख्य कारण वैश्विक स्तर पर कमजोर डॉलर, केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं बताई जा रही हैं. इस साल की शुरुआत से अब तक सोने में करीब 43% की तेजी आई है, जो निवेशकों के लिए इसे और भी आकर्षक बना रही है.

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में भी सोने की कीमतों में मजबूती बनी रह सकती है. वहीं, चांदी भले ही कुछ कमजोर दिखी हो लेकिन लंबे समय के निवेशकों के लिए यह अब भी एक मजबूत विकल्प मानी जा रही है. आइए विस्तार से जानते हैं आज भारत में सोने और चांदी का ताजा हाल और इसके पीछे की वजह.

आज भारत में सोना-चांदी के दाम

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार;

सोना 24 कैरेट: ₹1,09,635 प्रति 10 ग्राम

सोना 23 कैरेट: ₹1,09,196 प्रति 10 ग्राम

सोना 22 कैरेट: ₹1,00,426 प्रति 10 ग्राम

सोना 18 कैरेट: ₹82,226 प्रति 10 ग्राम

सोना 14 कैरेट: ₹64,137 प्रति 10 ग्राम

चांदी 999 शुद्धता: ₹1,24,594 प्रति किलो

दिल्ली में सोना रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार

दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें 250 रुपये बढ़कर 1,13,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं. यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना 1,12,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज हुआ.

चांदी में हल्की कमजोरी

सोने की तुलना में चांदी में मामूली गिरावट देखी गई. बुधवार को चांदी 300 रुपये टूटकर रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गई. हालांकि, निवेश विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय के निवेशकों के लिए चांदी अब भी सुरक्षित और लाभदायक विकल्प साबित हो सकती है.

निवेशकों के लिए संकेत

विशेषज्ञ बताते हैं कि सोना महंगाई और आर्थिक अनिश्चितताओं के दौरान हमेशा से सुरक्षित निवेश का जरिया रहा है. मौजूदा परिस्थितियों में सोने की मांग और भी बढ़ सकती है. वहीं, चांदी में गिरावट को निवेशक एक मौके के तौर पर देख सकते हैं.