आम जनता पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी है. देश की प्रमुख दूध उत्पादक कंपनी अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की है. कंपनी ने कहा कि पशुओं के चारे की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी और पैकेजिंग की बढ़ती लागत के चलते दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है ताकि दूध उत्पादन करने वाले किसानों और डेयरी मालिकों को नुकसान ना हो.