menu-icon
India Daily

8वें वेतन आयोग के ऐलान से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की लगी लॉटरी, बढ़ा महंगाई भत्ता! जानें कब होगा ऐलान?

सातवें वेतन आयोग के बाद अब आठवें वेतन आयोग का इंतजार है. केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते (DA) में 2% बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है, जिससे वर्तमान 58% डीए बढ़कर 60% होने की उम्मीद है.

KanhaiyaaZee
8वें वेतन आयोग के ऐलान से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की लगी लॉटरी, बढ़ा महंगाई भत्ता! जानें कब होगा ऐलान?
Courtesy: Grok

नई दिल्ली: देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आर्थिक मोर्चे पर हलचल तेज हो गई है. सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही अब सबकी निगाहें आठवें वेतन आयोग और नए महंगाई भत्ते (DA) पर टिकी हैं. अमूमन सरकार होली जैसे त्योहारों से पहले डीए में बढ़ोतरी का तोहफा देती है, लेकिन इस बार देरी ने धड़कनें बढ़ा दी हैं. जनवरी 2026 की छमाही के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DR) में संभावित वृद्धि को लेकर कयासों का दौर जारी है.

31 दिसंबर को सातवें वेतन आयोग का सफर आधिकारिक तौर पर थम गया है. अब आठवें वेतन आयोग का दौर शुरू हो चुका है. हालांकि इसकी सिफारिशों को जमीन पर उतरने में अभी करीब डेढ़ साल का वक्त लग सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि नई वेतन व्यवस्था 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो सकती है. इस बीच सरकार पहली बार नए माहौल में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है.

डीए में देरी से बढ़ी चिंता 

केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स जनवरी 2026 की छमाही के लिए डीए और डीआर की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आमतौर पर होली के आसपास होने वाली यह घोषणा इस बार टल गई है. त्योहार बीत जाने के बावजूद अभी तक डीए के आंकड़ों को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस देरी के कारण कर्मचारियों के बीच भविष्य की वित्तीय योजनाओं को लेकर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है.

साल में दो बार मिलने वाला लाभ 

नियमों के मुताबिक केंद्र सरकार साल में दो बार छमाही आधार पर महंगाई भत्ते में संशोधन करती है. पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी और दूसरी 1 जुलाई से प्रभावी होती है. हालांकि सरकार इन बढ़ोतरी की घोषणा अपनी सुविधा और राजकोषीय स्थिति को देखते हुए किसी भी महीने में कर सकती है. इस बार जनवरी की बढ़ोतरी में हो रही देरी ने सबको चौंका दिया है. क्योंकि डीए का सीधा असर कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी पर पड़ता है.

2 प्रतिशत की संभावित वृद्धि 

महंगाई भत्ते की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के 12 महीनों के औसत के आधार पर की जाती है. दिसंबर 2025 तक के आंकड़ों के विश्लेषण से संकेत मिलते हैं कि इस बार डीए में 2% की वृद्धि हो सकती है. यह गणना पूरी तरह से औद्योगिक श्रमिकों के लिए महंगाई के आंकड़ों पर आधारित है, जो सरकार के पास पहले से उपलब्ध हैं. बस अब औपचारिक मुहर लगने का इंतजार है.

राउंड फिगर का गणित 

सरकार अक्सर महंगाई भत्ते को राउंड फिगर यानी पूर्णांक में घोषित करती है. अभी केंद्रीय कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से डीए मिल रहा है. अगर 2 प्रतिशत की वृद्धि होती है, तो यह आंकड़ा 60 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा. यह बढ़ोतरी पेंशनभोगियों के लिए भी बड़ी राहत लेकर आएगी. हालांकि वास्तविक आंकड़ों और भुगतान की तारीख के लिए सरकार के आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करना ही श्रेयस्कर होगा.