T20 World Cup 2026

Toyota Urban Cruiser EBella लेने का है प्लान? रंग से लेकर फीचर तक, जरुर जानिए ये पांच बातें

टोयोटा ने अर्बन क्रूजर ईबेला के साथ भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में प्रवेश किया है, जिसकी बुकिंग अब शुरू हो चुकी है.

Pinterest
Reepu Kumari

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कुछ नया ढूंढ रहे हैं तो आप सही जगह पर हैं. टोयोटा की तरफ आप देख सकते हैं. टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी भारत में आ चुकी है. यह कंपनी के लिए बहुत खास है क्योंकि कंपनी पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों तरह की गाड़ियों पर फोकस कर रही है. अर्बन क्रूजर ईबेला की बुकिंग फिलहाल शुरू हो चुकी है, हालांकि इसकी कीमत की घोषणा का इंतजार है. आइए जानते हैं इस नई इलेक्ट्रिक गाड़ी के बारे में 5 महत्वपूर्ण बातें.

5 अहम जानकारी

स्टाइलिंग

अर्बन क्रूजर ई-वेला एक नए समर्पित इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित है, हालांकि इसमें फ्रंट ट्रंक नहीं है. अर्बन क्रूजर ई-वेला की लंबाई 4285 मिमी और व्हीलबेस 2700 मिमी है, साथ ही इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 185 मिमी है. मारुति सुजुकी ई-वेला से मिलती-जुलती होने के बावजूद, अर्बन क्रूजर ई-वेला में मारुति सुजुकी की तुलना में स्टाइलिंग में कुछ अंतर हैं.

दो बैटरी पैक

इसमें दो बैटरी पैक उपलब्ध हैं. 49 और 61 किलोवाट-घंटे के एलएफपी बैटरी पैक. 49 किलोवाट-घंटे वाले पैक की शक्ति 144 हॉर्सपावर है, जबकि 61 किलोवाट-घंटे वाले वेरिएंट की शक्ति 174 हॉर्सपावर है. दोनों का टॉर्क 189 एनएम है.

61 किलोवाट-घंटे की बैटरी पैक की रेंज 543 किमी और 49 किलोवाट-घंटे की बैटरी पैक की रेंज 440 किमी है. ये ARAI के आंकड़े हैं.

सनरूफ, कैमरा और इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन

इसमें उपलब्ध सुविधाओं में ADAS, सिंगल पेन सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, 10.1 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, JBL ऑडियो सिस्टम और पावर ड्राइवर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और 7 एयरबैग शामिल हैं.

इन रंगो में मिलेगी

रंगो की बात करें तो कंपनी ने अपने ग्राहकों का खास ख्याल रखा है. अर्बन क्रूजर ईबेला नौ रंगों में आपको मिलेगी. इतना ही नहीं इसमें 60 प्रतिशत बायबैक स्कीम और बीएएएस की सुविधा भी है. कंपनी आपको इसमें 8 साल की बैटरी वारंटी दो रही है.  इसके वेरिएंट की बात करें तो कंपनी ने तीन वेरिएंट उपलब्ध हैं. पहला है E1, दूसरा है E2 और तीसरा है E3. EV सेगमेंट में कहा जा रहा है ग्राहकों के लिए यह बहुत खास होने वाला है.