धड़ाम गिरी Ola S1 X की कीमत, अब 10000 रुपये मिलेगा सस्ता
Ola S1 X Prices Slashed: Ola S1 X की कीमत को 10,000 रुपये तक कम कर दिया गया है. इनकी कीमत 69,999 रुपये से शुरू होती है.
Ola S1 X Prices Slashed: Ola Electric ने अपने S1 X स्कूटर लाइनअप की कीमत को 10,000 रुपये तक कम कर दिया है. इसके बाद Ola S1 X लाइनअप की कीमत 2 kWh मॉडल के लिए 69,999 रुपये से शुरू होती है. वहीं, 3 kWh मॉडल की कीमत 84,999 रुपये है. इसके अलावा 4 kWh मॉडल की कीमत 99,999 रुपये से शुरू होती है. कंपनी के S1 X मॉडल्स की डिलीवरी 22 अप्रैल से शुरू होगी.
Ola S1 X लाइनअप के स्पेसिफिकेशन्स: Ola S1 X लाइनअप में रिडिजाइन्ड हेडलाइट, हैंडलबार, सर्कुलर रियर-व्यू मिरर्स और फ्लैट फ्लोरबोर्ड दिया गया है. दूसरे फीचर्स की बात करें तो S1 X मॉडल्स में 4.3 इंच का सेगमेंटेड एलसीडी दी गई है. इनमें फिजिकल की, क्रूस कंट्रोल और एप कनेक्टिविटी दी गई है. यह 7 कलर्स में आती है.
Ola S1 X में S1 Air की तरह ही हब मोटर सेटअप है, जिसका रेग्यूलर आउटपुट 2.7 किलोवाट और पीक आउटपुट 6 किलोवाट है. 3 kWh और 4 kWh वर्जन 3.3 सेकेंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकते हैं जिसकी टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटे है. 2 kWh वर्जन थोड़ा स्लो है जिसमें 4.1 सेकंड के 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलता है. इसकी टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटे है.
Also Read
S1 स्कूटर में दोनों सिरों पर प्रेस्ड स्टील व्हील और ड्रम ब्रेक हैं. 2 kWh वेरिएंट के लिए कर्ब वेट 101 किलोग्राम, 3 kWh वेरिएंट के लिए 108 किलोग्राम और 4 kWh वेरिएंट के लिए 112 किलोग्राम है. IDC रेंज की बात करें तो S1 X 4 kWh की रेंज 190 किमी तक होती है. 3 kWh मॉडल के लिए 143 किमी और 2 kWh मॉडल के लिए 95 किमी हो जाती है.