menu-icon
India Daily

पहली बार कार खरीद रहे हैं? बजट, माइलेज और सेफ्टी की सारी उलझन यहां होगी खत्म; चेक करें पूरी डिटेल

पहली बार कार खरीदने जा रहे हैं तो बजट, सुरक्षा और माइलेज को लेकर कन्फ्यूजन होना स्वाभाविक है. इस आसान गाइड में जानिए कैसे चुनें अपने लिए सही गाड़ी.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
पहली बार कार खरीद रहे हैं? बजट, माइलेज और सेफ्टी की सारी उलझन यहां होगी खत्म; चेक करें पूरी डिटेल
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: आजकल पहली कार खरीदना किसी के लिए सपना पूरा करने जैसा होता है, लेकिन बजट, सेफ्टी और माइलेज के बीच फंसकर कई लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं. मार्केट में इतनी सारी गाड़ियां हैं कि फैसला लेना मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी पहली बार कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो यह गाइड आपके लिए बहुत काम आएगा.

इसमें हमने बजट, सुरक्षा और माइलेज के हिसाब से आसान टिप्स दिए हैं. चाहे आप सिटी के लिए छोटी कार चाहते हों या फैमिली के साथ लंबी ड्राइव के लिए, सही चुनाव कैसे करें, यह सब यहां मिलेगा. गलत कार चुनने से बाद में पछतावा न हो, इसलिए पूरा पढ़ें.

बजट कैसे तय करें

सबसे पहले अपनी मासिक इनकम और EMI अफॉर्ड करने की क्षमता देखें. आमतौर पर कार की कीमत आपकी सालाना इनकम का 50% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. 8-12 लाख के बजट में अच्छी सेडान या हैचबैक मिल जाती है. ऑन-रोड प्राइस, इंश्योरेंस और RTO चार्जेस को भी पहले से जोड़कर रखें.

सेफ्टी फीचर्स पर ध्यान दें

सेफ्टी से कभी समझौता न करें. कम से कम 4-6 एयरबैग, ABS, EBD, रियर कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जरूर देखें. 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग वाली कार चुनें. आजकल कई कंपनियां 10-12 लाख में ही अच्छी सेफ्टी दे रही हैं. 

माइलेज कितना जरूरी है

शहर में रोजाना ड्राइविंग है तो 18-22 kmpl वाली पेट्रोल/हाइब्रिड कार चुनें. हाईवे ज्यादा चलते हैं तो डीजल या CNG पर विचार करें. रियल वर्ल्ड माइलेज चेक करें, कंपनी का क्लेम अक्सर ज्यादा होता है. 

कौन-सी कार चुनें

आपके बजट के अनुसार हम आपको कुछ गाड़ियों की लिस्ट दे रहे हैं. 

5-8 लाख: Tiago, Swift, WagonR
8-12 लाख: Baleno, i20, Nexon, Venue
12-15 लाख: जो लोग फैमली कार लेने की सोच रहे हैं उनके लिए यह बहुत सही मौका है. Creta, Seltos, Kushaq या Virtus जैसी सेडान. फैमिली साइज, शहर vs हाईवे और मेंटेनेंस कॉस्ट देखकर फैसला लें.

टेस्ट ड्राइव जरूर लें, दो-तीन शोरूम घूमें और पुरानी कार वाले मालिकों से रिव्यू लें. EMI कैलकुलेटर से बजट चेक करें. जल्दबाजी न करें, सही कार मिलने से आने वाले सालों का सफर आरामदायक होगा.