Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी आज, जानें क्या करें और क्या न करें?
Mohini Ekadashi 2024: 19 मई को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन कुछ कामों को करना काफी शुभ तो कुछ को करना वर्जित माना जाात है. आइए जानते हैं कि मोहिनी एकादशी के दिन क्या करें और क्या न करें.
Mohini Ekadashi 2024: सनातन धर्म मे एकादशी तिथि को काफी अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है. हर महीने में दो एकादशी आती हैं, इसमें एक कृष्ण और शुक्ल पक्ष में पड़ती है. वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के नाम से जानते हैं. साल 2024 में एकादशी व्रत 19 मई को रखा जा रहा है. इस दिन कुछ कामों को करना काफी शुभ होता है तो कुछ कामों को करने की मनाही होती है. इसी दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया था.
एकादशी तिथि पर भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है. जीवन में सुख और शांति पाने के लिए लोग मोहिनी एकादशी पर व्रत भी रखते हैं. मान्यता है कि इस दिन कुछ कामों को करना वर्जित माना गया है. आइए जानते हैं कि मोहिनी एकादशी पर कौन से कामों को करना शुभ होता है और किनको करना अशुभ माना जाता है.
मोहिनी एकादशी पर क्या करें?
- मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण और माता लक्ष्मी का पूजन विशेष रूप से फलदाई होता है.
- इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए.
- मोहिनी एकादशी के दिन गरीबों को धन, अनाज और वस्त्रों को दान करना चाहिए.
- भगवान विष्णु के भोग में तुलसी के पत्तों को अवश्य ही शामिल करना चाहिए.
नहीं करने चाहिए ये काम
- मोहिनी एकादशी के दिन तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए.
- इस दिन चावल का सेवन भी वर्जित होता है.
- मोहिनी एकादशी के दिन काले वस्त्र भी नहीं पहनने चाहिए.
- इस दिन महिलाओं और बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए.
- मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.