US Israel Iran War IPL 2026

मकर राशि वालों पर आज रहेगी गुरु की कृपा, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

आज 28 मई 2026 के दिन मंगल अपने ही राशि में मौजूद है, जिसका सीधा असर कुछ राशियों पर पड़ने वाला है. आज कुछ राशियों का दिन अच्छा तो कुछ के लिए संभल कर चलने वाला हो सकती है.

India Daily
Shanu Sharma

ग्रहों की चाल से पता चलता है कि आपका दिन कैसा रहने वाला है. जैसे मंगल आज अपने स्वगृही राशि में विराजमान है, वहीं शुक्र और गुरु मिथुन में हैं. जिसका असर सभी राशियों पर पड़ने वाला है. कुछ राशियों पर सकारात्मक असर रहेगा, वहीं कुछ राशियों के लिए ग्रहों की चाल मुसीबत खड़ी कर सकती है, तो चलिए जानते हैं कैसा रहने वाला है आज का दिन.

मेष राशि

स्वास्थ्य में सुधार होगा और परिवार के साथ समय बिताने का पूरा मौका मिलेगा. नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. आपको आज खुद में संतोष महसूस होगा. 

वृषभ राशि

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल नहीं है. आज आपको सिरदर्द, आंखों में दर्द या ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है. करियर और नौकरी के क्षेत्र में आपके आसपास के लोग आपको पीछे छोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन जीत आपकी होगी. 

मिथुन राशि

आज आपको एनर्जी की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है. हालांकि स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आज आप अपने करीबियों से मिल सकते हैं. हालांकि करियर के क्षेत्र में संभल कर चलें, किसी उच्चाधिकारी से वाद-विवाद न करें. बाकी दिन अच्छा है.

कर्क राशि

आज आपको सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा और व्यापार में लाभ मिलेगा. पहले की तुलना में आपको ज्यादा अच्छा महसूस होगा. आज पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है.

सिंह राशि

वैवाहिक जीवन आपका अच्छा रहने वाला है. स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा. करियर पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. वाणी पर थोड़ा काबू रखें.

कन्या राशि

आज आपके लिए आय के नए दरवाजे खुल सकते हैं. स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और नौकरी के क्षेत्र में भी तरक्की के दरवाजे खुलेंगे. अपना समय दूसरों पर बर्बाद करने से बचें.

तुला राशि

आज आपको शरीर में थोड़ी एक्सट्रा एनर्जी महसूस हो सकती है. हालांकि मन थोड़ा थका रह सकता है. काम का बोझ बढ़ा रह सकता है लेकिन आप प्यार से अपनी पूरी जिम्मेदारी पूरी करेंगे और शाम में खास लोगों के साथ समय बिताएंगे.

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है. जीवन में कई खुशियां आएंगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है.

धनु राशि

आपके लिए दिन मिला-जुला  रहने वाला है. करियर के क्षेत्र में कई रास्ते खुलेंगे. कोई  शुभ समाचार मिल सकता है, छोटी-मोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं. हालांकि जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें.

मकर राशि

आज आपकी किस्मत आपके साथ है. करियर में तरक्की के योग हैं. स्वास्थ्य भी आपका अच्छा है. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा.

कुंभ राशि  

भाग्य का आज पूरा साथ मिलेगा. छोटी यात्रा भी संभव है. स्वास्थ्य और व्यापार दोनों ही सही रहेंगे. आपके दुश्मन आप पर नजर बनाए हुए हैं, इसलिए संभल कर चलें.

मीन राशि

आज आप चोट-चपेट से बच कर रहें, नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है. करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. अपने नजदीकियों के साथ समय बिताएंगे.