आज की गलती बन जाएगी मुसीबत! मिथुन राशि वालों को संभल कर चलने की जरूरत; जानें क्या कहता है आपका राशिफल
आज 11 मई2026, सोमवार के दिन कुछ राशियों के लिए परेशानियों से भरा हो सकता है. हालांकि आज अधिकतर राशियों की मानसिक चिंता बढ़ी रह सकती है.
आज ग्रहों के उथल-पुथल का सीधा असर आपकी राशियों पर पड़ने वाला है. कुछ राशियों वाले लोग आज चिंता और डर महसूस करेंगे. जिसकी वजह से आपको काफी परेशानी हो सकती हैं. तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा आज का राशिफल.
मेष राशि
आज आपका मन आय को लेकर थोड़ा परेशान रहने वाला है. आपको आपकी मेहनत के हिसाब से फल नहीं मिलेगा, जिसके कारण आपका मन परेशान रह सकता है. हालांकि आपका परिवार आपके साथ है, इसलिए ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के जीवन में आज थोड़ा अशांति रह सकती है. कोर्ट-कचहरी में जाने से बचें, बातों से ही समाधान निकालने की कोशिश करें. व्यापार में लाभ नहीं तो नुकसान होता भी नजर नहीं आ रहा है. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए आज का दिन संभल कर चलने वाला है. किसी भी व्यक्ति से बहस ना करें, इससे आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन आपका बेहतर है. मन में ज्यादा बातें ना रखें.
कर्क राशि
आज आपको हल्की चोट लग सकती है, इसलिए सुबह-सुबह अपने घर के मंदिर में पूजा कर लें. आपके मन मुताबिक नतीजे नहीं मिलने के कारण आपका मन परेशान रह सकता है.
सिंह राशि
आज आपका दिन मिल-जुला रहने वाला है. आपके जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और व्यापार भी सही रहेगा. हालांकि नौकरी करने वाले लोगों को आज सतर्क रहने की जरूरत है. नहीं तो आपका ही साथी आपको धोखा दे सकते हैं.
कन्या राशि
शत्रु आप पर दवाब बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपने मन को शांत रखें. आपके जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपके साथ है, इसलिए डर नहीं अपने जीवन के हर चुनौतियों का डट कर सामना करें.
तुला राशि
आज आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है. लेकिन दिन सामान्य है. हालांकि आज किसी से भी बहस करने से बचें नहीं तो आपका मन परेशाना हो सकता है.
वृश्चिक राशि
आज घर पर किसी भी कलह से बचने की कोशिश करें. आज किया गया बहस लंबा खिंच सकता है. व्यापार के दृष्टि से दिन अच्छा है. स्वास्थ्य का ख्याल रखें.
धनु राशि
आज आपका व्यापार थोड़ा ऊपर नीचें हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है. परिवार के साथ समय बिताने से कोई भी परेशानी आपके मन पर हावी नहीं होगी.
मकर राशि
आज आपको धन लाभ हो सकता है. इसलिए सोच समझकर पैसे खर्च करें. इसके अलावा स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आपका दिन बहुत अच्छा नहीं है. इसलिए सतर्क रहें.
कुंभ राशि
मन में बेचैनी महसूस हो सकती है. किसी भी बात का डर आपको काफी परेशान कर सकता है. इसलिए मन में कुछ ना करें अपने परिवार वालों से खुल कर बात करें, ऐसा करने से आपकी आधी चिंता खत्म हो जाएगी.
मीन राशि
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. किसी भी बात को ज्यादा ना सोचें, नहीं तो आपके मन में परेशानी हो सकती है. परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं. शिव की पूजा करें, मन शांत होगा.
और पढ़ें
- RCB VS MI: ऐन मौके पर आकर भुवनेश्वर ने पलटी बाजी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया
- सलमान के चुनरी चुनरी गाने पर स्वीडिश शख्स ने पत्नी के साथ किया ऐसा डांस, इंटरनेट पर तहलका मचा रहा वीडियो
- चलती ट्रेन में गायब हो गई नई-नवेली दुल्हन, पति की आंख खुली तो उड़ गए होश; केदारनाथ ट्रिप का रहस्यमयी अंत