menu-icon
India Daily

सावन जल्दी खत्म हो रहा है… 28 अगस्त से पहले इस पंचामृत रुद्राभिषेक से पाएं शिवजी का आशीर्वाद

28 अगस्त से पहले पंचामृत से शिव का रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व माना गया है. जानें पंचामृत बनाने का सही अनुपात और पूजा की सरल विधि.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
सावन जल्दी खत्म हो रहा है… 28 अगस्त से पहले इस पंचामृत रुद्राभिषेक से पाएं शिवजी का आशीर्वाद
Courtesy: Pinterest

Sawan 2026: श्रावण मास आधा बीत चुका है और महादेव की आराधना का यह पावन समय अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है. सावन रुद्राभिषेक और पंचामृत अभिषेक का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है. मान्यता है कि जो श्रद्धालु पूरे महीने नियमित पूजा नहीं कर पाते, वे कम से कम सावन के शेष दिनों या प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का पंचामृत से रुद्राभिषेक अवश्य करें. यह पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है.

हिंदू धर्म में पंचामृत केवल प्रसाद नहीं, बल्कि पांच पवित्र तत्वों का दिव्य संगम माना जाता है. दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से तैयार यह मिश्रण भगवान शिव को अर्पित किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा और शुद्ध भाव से किया गया पंचामृत अभिषेक सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है.

क्यों खास माना जाता है पंचामृत अभिषेक?

शिव पुराण और वैष्णव परंपराओं में पंचामृत को अत्यंत पवित्र माना गया है. यद्यपि भगवान शिव केवल एक लोटा जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं, फिर भी पंचामृत, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित करना शुभ माना जाता है. श्रद्धालु मानते हैं कि पंचामृत अभिषेक आत्मशुद्धि, मन की शांति और भगवान शिव के प्रति समर्पण का प्रतीक है. इसलिए सावन में इसका महत्व और बढ़ जाता है.

पंचामृत बनाने का सही अनुपात

धार्मिक मान्यता के अनुसार पंचामृत हमेशा एक निश्चित अनुपात में बनाया जाता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि हर सामग्री पिछली मात्रा से दोगुनी होती है.

सामग्री

  • मात्रा
  • घी 
  • 1 चम्मच
  • शहद   
  • 2 चम्मच
  • शक्कर   
  • 4 चम्मच
  • दही    
  • 8 चम्मच
  • दूध
  • 16 चम्मच

यही 1, 2, 4, 8 और 16 का अनुपात पंचामृत की पारंपरिक विधि माना जाता है.

रुद्राभिषेक की सरल पूजा विधि

घर या मंदिर में शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करते समय पहले स्वच्छ जल से अभिषेक करें. इसके बाद पंचामृत अर्पित करें और अंत में पुनः गंगाजल या स्वच्छ जल से शिवलिंग को स्नान कराएं.

  • शिवलिंग पर पंचामृत अर्पित करें.
  • बेलपत्र और पुष्प चढ़ाएं.
  • धूप और दीप जलाकर प्रार्थना करें.
  • अंत में पंचामृत प्रसाद के रूप में बांट दें.

सोमवार और सावन के शेष दिनों का महत्व

जिन श्रद्धालुओं के लिए पूरे श्रावण मास में प्रतिदिन अभिषेक करना संभव नहीं है, उनके लिए प्रत्येक सोमवार विशेष माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि सावन के सोमवार को पंचामृत से रुद्राभिषेक करने से शिव कृपा प्राप्त होती है और परिवार में सुख.समृद्धि की कामना की जाती है. ध्यान रहे कि यह धार्मिक आस्था और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित जानकारी है. श्रद्धालु अपनी परंपरा और परिवार की पूजा. विधि के अनुसार भगवान शिव की आराधना कर सकते हैं.