Aaj Ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन कई लोगों के लिए नई उम्मीद और अवसर लेकर आ सकता है. आज किसी को काम में सफलता मिल सकती है तो किसी के सामने आर्थिक मामलों से जुड़ी अच्छी खबर आ सकती है. नौकरी करने वालों के लिए जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जबकि कारोबारियों को नए सौदे और काम मिलने के संकेत हैं. परिवार और रिश्तों के मामले में भी दिन मिला-जुला रह सकता है. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.
मेष: आज किसी काम को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता और अनुभव का बेहतर इस्तेमाल कर पाएंगे. काम करने का नया तरीका अपनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. फिलहाल निवेश को टालना बेहतर रहेगा.
वृषभ: मुश्किल स्थिति आने पर भी आप अपनी समझदारी से रास्ता निकाल सकते हैं. कामकाज में व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं.
मिथुन: आज निजी और पारिवारिक कामों में आपकी समझदारी काम आएगी. अनुभवी लोगों के संपर्क में रहने से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा. वैवाहिक जीवन में आपसी सम्मान बनाए रखें. प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा है.
कर्क: आज किसी पुरानी निजी परेशानी से राहत मिल सकती है. घर-परिवार को व्यवस्थित रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. नौकरी करने वालों को गलत या गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहना चाहिए.
सिंह: आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने की संभावना है. लोगों के बीच आपकी छवि और सम्मान बेहतर हो सकता है. बिजनेस से जुड़ा अहम फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की राय लेना ठीक रहेगा.
कन्या: पैसों से जुड़ा कोई अटका हुआ मामला आज सुलझ सकता है. करियर को लेकर युवाओं को राहत देने वाली खबर मिल सकती है. मार्केटिंग और बाहरी संपर्क वाले कामों में अच्छे अवसर मिलेंगे और लाभदायक डील होने की संभावना है.
तुला: आज परिवार से जुड़े कामों में काफी समय जा सकता है. साथ ही अपनी पसंद की गतिविधियों के लिए भी समय निकाल पाएंगे. पार्टनरशिप से जुड़े विचारों पर आगे बढ़ सकते हैं. ऑफिस की मीटिंग में आपकी बात को महत्व मिल सकता है.
वृश्चिक: आज आर्थिक मोर्चे पर राहत मिल सकती है. लंबे समय से अटकी पेमेंट मिलने की संभावना है. युवाओं को अपनी पहली कमाई मिलने से खुशी हो सकती है. वैवाहिक रिश्तों में चली आ रही गलतफहमियां कम होंगी.
धनु: आज किसी भी काम को योजना बनाकर करने से बेहतर नतीजे मिल सकते हैं. घर में दोस्तों या परिचितों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा. जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा.
मकर: आज आपकी बातचीत और काम करने की क्षमता कई मुश्किलों को आसान कर सकती है. पैसों को लेकर किसी से उधार लेन-देन करने से फिलहाल बचें. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सकारात्मक खबर मिल सकती है.
कुंभ: लगातार प्रयास करते रहने से आज अपनी योजनाओं में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. हालांकि, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. कारोबार में फोन और संपर्कों के जरिए नए अवसर मिल सकते हैं.
मीन: आज प्रॉपर्टी से संबंधित कोई पुराना काम पूरा होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है. नौकरी करने वालों के लिए स्थान परिवर्तन की स्थिति बन सकती है.