menu-icon
India Daily

शनि करने जा रहे हैं चाल में बदलाव, इन 3 राशि वालों के लिए अच्छे दिनों की होगी शुरुआत

Saturn Retrograde: ज्योतिष में शनि को कर्मफल दाता माना जाता है. आगामी 29 जून को शनि अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं. शनि की चाल में बदलाव कुछ राशि वालों के लिए शानदार समय लेकर आएगा. 

India Daily Live
शनि करने जा रहे हैं चाल में बदलाव, इन 3 राशि वालों के लिए अच्छे दिनों की होगी शुरुआत
Courtesy: freepik

Saturn Retrograde: शनि को कर्मफलदात और न्यायाधीश कहा जाता है. शनि आगामी 29 जून को अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं. 29 जून को शनि देव मार्गी से वक्री होने वाले हैं. शनिदेव की वक्री चाल 139 दिनों तक रहने वाली है. आगामी 15 नवंबर तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे. शनिदेव की वक्री चाल का असर सभी 12 राशि वालों पर पड़ने वाला है. 

शनि की वक्री चाल कुछ राशि वालों के लिए अशुभ तो कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाली है. शनि की अशुभ दृष्टि के चलते व्यक्ति को जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.वहीं, वक्री चाल से कुछ राशि वालों को लाभ भी होगा. आइए जानते हैं कि शनि की यह वक्री चाल किन राशि वालों के लिए शानदार समय लेकर आने वाली है. 

मेष राशि 

आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है. घर-परिवार में धार्मिक कार्यों में आप योगदान कर सकते हैं. परिवार में खुशियों से भरा माहौल रहने वाला है. बातचीत में आपको संयमित रहने की आवश्यकता है. आपके लिए धनलाभ के योग बन रहे हैं. वाणी में मधुरता रहने के साथ ही संतान की ओर से हमें सुखद समाचार मिल सकते हैं. 

मिथुन राशि 

शनि की वक्री चाल मानसिक शांति लेकर आएगी. नौकरी में अधिकारियों का आपको सहयोग मिल सकता है. तरक्की के मार्ग खुलेंगे और आपकी आय में वृद्धि होगी. लंबे समय से अगर कोई काम पेंडिंग है तो वह पूरा होगा. नौकरी में अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे होंगे. कारोबार में बढ़ोतरी होगी. नौकरी में परिवर्तन की संभावना है. दोस्त्तों के सहयोगग से आपकी आय में वृद्धि हो सकती है. इसके साथ ही वाहन सुख में वृद्धि संभव है. 

सिंह राशि 

नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है. आपको वाहन सुख मिलेगा और नौकरी में भी तरक्की के अवसर मिलेंगे. भौतिक सुखों में वृद्धि होगी. आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.