Weekly Horoscope 8 to 14 April 2024 : 8 अप्रैल से शुरू होने वाला यह सप्ताह 14 अप्रैल तक रहने वाला है. इस सप्ताह की शुरुआत चैत्र माह की अमावस्या तिथि से होगी. इस सप्ताह के आखिरी दिन 14 अप्रैल है. इस दिन खरमास की समाप्ति होगी और सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. 8 अप्रैल को ही साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण पड़ेगा. इसके साथ ही इस दिन सोमवती अमावस्या का शुभ संयोग रहेगा.
इसके अगले दिन हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी. इसी दिन बुध वक्री अवस्था में मीन राशि में प्रवेश करेंगे और इस समय बुध अस्त ही रहेंगे. इस सप्ताह मेष राशि में गुरु मौजूद रहेंगे . इस दौरान कुंभ राशि में मंगल और शनि, मीन राशि में राहु और शुक्र व सूर्य, केतु कन्या राशि में मौजूद रहेंगे. सूर्य 14 को मेष राशि में गोचर कर जाएंगे.
आपके भविष्य में होने वाली घटनाओं का एक अनुमान आप राशिफल के माध्यम से लगा सकते हैं. आपके जीवन का शुभ और अशुभ समय ग्रहों और नक्षत्रों की चाल पर निर्भर होता है. इन्हीं ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से ज्योतिषाचार्य आपके राशिफल की व्याख्या करते हैं. राशिफल के माध्यम से आप भविष्य में घटने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी पाकर सचेत हो सकते हैं. आइए जानते हैं यह नया सप्ताह आपके लिए कैसा समय लेकर आने वाला है.
आर्थिक उन्नति के लिए शुभ परिस्थितियां बनेंगी. जीवन में उन्नति होगी एवं सुख व शांति बनी रहेगी. कलात्मक प्रोजेक्ट्स द्वारा शुभ परिणाम मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह कुछ कष्ट अचानक से बढ़ सकते हैं. आपको यह भी लग सकता है कि आपको उतनी तवज्जो नहीं मिल रही है, जितनी कि आपको मिलनी चाहिए.
कार्यक्षेत्र में कोई दो मौके बहुत लुभावने लगेंगे लेकिन इसमें से किसी एक पर ही आप अमल कर सकते हैं. जब भी जीवन में ऐसी परिस्थितियां आएं तो आपको अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर ही किसी निर्णय पर पहुंचना चाहिए तभी सुकून एवं सफलता मिलेगी. आर्थिक उन्नति होगी व किसी महिला के सहयोग से आपका जीवन और भी उन्नति प्राप्त करेगा.
कार्यक्षेत्र में अत्यधिक सुधार सम्भव है एवं आप जितना फोकस के साथ काम करेंगे, उतनी अधिक सफलता भी प्राप्त करते जाएंगे. अपने परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे. निवेश में ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक हानि होगी. सप्ताह का अंत सुखद रहेगा.
पितृतुल्य व्यक्तियों के आशीर्वाद एवं सहयोग द्वारा आपके प्रोजेक्ट्स में बढ़ोतरी होगी. यात्राओं द्वारा शुभ समाचार मिल सकता है. हो सकता है कि आप किसी नयी जगह यात्रा करने का विचार बनाएं. आर्थिक व्यय अधिक रहेगा. सप्ताह के अंत में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें.
कार्यक्षेत्र में आप जितना यथार्थवादी रहेंगे, उतनी अधिक सफलता प्राप्त कर सकते हैं. आर्थिक हानि से बचकर रहना होगा, संभलकर चलें. परिवार में किसी प्रॉपर्टी को लेकर कुछ चिंताएं बढ़ सकती हैं. यात्राओं द्वारा भी साधारण सफलता हाथ लगेगी.
कार्यक्षेत्र में प्रगति के अच्छे संयोग बन रहे हैं. अधिकारियों एवं वरिष्ठ सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे. आर्थिक उन्नति के शुभ अवसर बनते जाएंगे. आप अपने घर या ऑफिस की साज सज्जा से संबंधित कुछ खरीदारी के मूड में रहेंगे. यात्राओं द्वारा माध्यम प्रगति सम्भव है.
कार्यक्षेत्र में प्रोत्साहन तो मिलेगा ही इसके साथ ही सफलता के भी शुभ संयोग बनेंगे. यात्राओं में साधारण सफलता हाथ लगेगी. आर्थिक हानि की आशंका है, थोड़ा सा संभाल कर रहें. सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर आप कष्ट में रह सकते हैं.
कार्यक्षेत्र में आपके लिए अच्छी उन्नति की स्तिथियां बनती जाएंगी. परिवार में भी सुख-समृद्धि के शुभ अवसर बनेंगे. जीवन में उन्नति होगी. सेहत में भी सुधार आएगा, लेकिन इस तरफ आपको थोड़ा अधिक ध्यान देना होगा. आर्थिक हानि की आशंका दिख रही है. सप्ताह के अंत में कोई खुश खबरी मिल सकती है.
आर्थिक उन्नति के खूब अवसर मिलेंगे व निवेश द्वारा वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई परेशानी सामने आ सकती है. यात्राओं द्वारा इस सप्ताह आपके लिए शुभ समाचार मिलेंगे. परिवार में किसी बात को लेकर कष्ट हो सकता है. सप्ताह के अंत में जोखिम भरा निर्णय ले सकते हैं.
इस सप्ताह की गईं यात्राओं द्वारा सफलता तो मिलेगी, लेकिन आपकी अपेक्षा इससे और भी अधिक सफलता हासिल करने की रहेगी. कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट की वजह से आपको कष्ट हो सकता है. ऐसा भी महसूस हो सकता है कि जीवन में आपको उतना नहीं मिल पा रहा है जितने की आप अपेक्षा कर रहे हैं. व्यय अधिक हो सकता है.
कार्यक्षेत्र को लेकर इस सप्ताह आप काफी रिलैक्स रहेंगे. आर्थिक उन्नति के भी अवसर बनते जाएंगे हालांकि इस संबंध में आप और भी प्रगति की अपेक्षा करेंगे. यात्राओं द्वारा शुभ संकेत मिल रहे हैं. किसी नई जगह पर यात्रा करने का विचार मन में बन सकता है. सप्ताह के अंत में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है.
आर्थिक उन्नति के शुभ संयोग सप्ताह की शुरुआत से ही बनते जाएंगे. आप अपने निवेशों को लेकर भविष्य की प्लानिंग करेंगे. सेहत में भी सुधार दिखाई देगा. जीवन में उन्नति होगी हालांकि कार्यक्षेत्र में कष्ट हो सकता है. किसी प्रोजेक्ट को लेकर रातों की नींद में भी खलल पड़ सकती है. किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए आपको टीम के साथ तालमेल बनाकर चलना चाहिए.
यदि आप अपनी बहन या फिर बेटी की शादी को लेकर परेशान हैं और शादी में रुकावट आ रही है तो आप 7 गुरुवार नियमित रूप से केले के पेड़ की पूजा करें और गुरुवार को एक समय मीठा भोजन करके व्रत रखें तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और अविवाहित कन्याओं को सुंदर वर की प्राप्ति होती है. ध्यान रखें कि गुरुवार के दिन केले का फल नहीं खाएं, शीघ्र लाभ होगा.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.