menu-icon
India Daily

Yearly Horoscope 2024 : जानें मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है नया साल 2024?

राशि चक्र के अनुसार तीसरी राशि मिथुन है. इस राशि का प्रतीक /चिह्न युवा दम्पति हैं. जिस जातक के नाम की शुरुआत का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा से होती है उनकी राशि मिथुन होती है. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए साल 2024 कैसा रहने वाला है.

Mohit Tiwari
Edited By: Mohit Tiwari
Yearly Horoscope 2024 : जानें मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है नया साल 2024?

हाइलाइट्स

  • इस साल धन के लेनदेन में सावधानी बरतें मिथुन राशि के जातक
  • बढ़ेंगी पेट संबंधित परेशानियां

ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से राशिफल का आंकलन किया जाता है. आपके लिए नया साल कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप अपने राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम  विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए साल 2024 कैसा रहने वाला है.

मिथुन वार्षिक राशिफल 2024 (Gemini yearly horoscope 2024)

राशि चक्र के अनुसार तीसरी राशि मिथुन है. इस राशि का प्रतीक /चिह्न युवा दम्पति हैं. जिस जातक के नाम की शुरुआत का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा से होती है उनकी राशि मिथुन होती है.

करियर राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए यह वर्ष सामान्य शुभ फलदायक रहने वाला है. रुके हुए कार्य बनने की संभावना है. शत्रु पक्ष से सावधान रहने की आवश्यकता है, इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. इस वर्ष जल्दबाजी का कोई निर्णय मत कीजिए, इससे आप परेशानी में पड़ सकते हैं. धन के लेनदेन में आपको सावधानी बरतनी होगी. कृषि क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को लाभ की संभावना है. नौकरी पेशा वाले लोगों की उन्नति होगी.

स्वास्थ्य राशिफल

 इस वर्ष आपको रोग, शत्रु और वाद-विवाद का भय बना रहेगा. उदर विकार की परेशानियां बढ़ सकती हैं. माता-पिता का स्वास्थ्य भी समस्यायुक्त रहेगा. 

दांपत्य राशिफल

इस वर्ष दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा. भाई से अलग होना पड़ सकता है या फिर मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. बच्चों की उन्नति होगी. उनकी पढ़ाई-लिखाई भी ठीक-ठाक रहेगी.

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.