US Israel Iran War

होली के दिन से पलट जाएगी इन चार राशियों की किस्मत, धन, करियर और खुशियों की होगी एंट्री; चेक कर लीजिए अपनी राशि

होली 2026 इस बार खास ज्योतिषीय संयोग के साथ आ रही है. 4 मार्च को मनाई जाने वाली होली पर कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति से बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग बन रहे हैं.

Pinterest
Reepu Kumari

नई दिल्ली: इस साल होली 4 मार्च यानि आज मनाई जा रही है. इस बार रंगों का यह पर्व सिर्फ उत्साह ही नहीं, बल्कि खास ग्रह स्थिति भी लेकर आ रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति बन रही है, जिससे दो महत्वपूर्ण राजयोग बन रहे हैं.

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग जीवन में उन्नति और सुख-सुविधाओं के संकेत देते हैं. ऐसे योग कम समय के लिए बनते हैं, लेकिन जिन राशियों पर इनका प्रभाव पड़ता है, उनके लिए यह समय बदलाव और अवसरों से भरा हो सकता है.

मेष राशि के लिए नई शुरुआत

मेष राशि के जातकों के लिए यह होली नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आ सकती है. करियर में रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन रही है. आर्थिक मामलों में सुधार होगा और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने के योग भी दिखाई दे रहे हैं. बड़े निर्णय लेने में साहस बढ़ेगा.

तुला राशि के जीवन में खुशियों के रंग

तुला राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों और पारिवारिक जीवन में मधुरता बढ़ाने वाला हो सकता है. लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे और आपसी समझ मजबूत होगी. शिक्षा और संतान से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.

मकर राशि को करियर में बढ़त

मकर राशि के लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से करियर और व्यापार के लिए अनुकूल नजर आ रहा है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई नौकरी का अवसर मिल सकता है. व्यापार में मुनाफा बढ़ने के संकेत हैं. निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है.

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.