रंग-बिरंगे त्योहार में दांतों को नुकसान से कैसे बचाएं?
खुशियों का त्योहार
होली के त्योहार को खुशियों का त्योहार भी कहा जाता है. घर में कई पकवान और ड्रिंक बनाए जाते हैं. जिसे सभी लोग पूरे चाव के साथ खाते हैं.
दातों की परेशानी
लेकिन इसके बाद लोगों को दाग, सेंसिटिविटी, प्लाक और मसूड़ों में जलन जैसी समस्याएं भी होनेलगती है. लेकिन हम आपको कुछ आसान आदतों के बारे में बता रहे हैं. जिससे आप इस परेशानी से बच सकते हैं.
दांतों की तैयारी
होली के दिन बाहर निकलने से पहले दांतों की अच्छी तैयारी कर लें. फ्लोराइड टूथपेस्ट से ब्रश करें, इससे आपका इनेमल मजबूत होगा और दाग कम होंगे.
होंठों का भी ध्यान
दातों के साथ होंठों का भी ध्यान रखें. होंठों के चारों ओर मोटी लिप बाम की लेयर लगाएं. इससे होंठ फटने से बचेंगे और रंग भी नहीं चिपकेगा.
खूब पानी पिएं
दिन की शुरुआत पानी से करें. हर से पानी पिएं, जिससे लार अच्छी बनेगी, जो बैक्टीरिया और एसिड को खुद-ब-खुद साफ करती है.
मीठा से बचने की कोशिश
बार -बार कुछ खाने के बजाए एक बार ही खाएं. मीठी चीजों से बचने की कोशिश करें और अगर मीठा खाते भी हैं तो माउथवॉश से कुल्ला करें.
तुरंत ब्रश न करें
मीठा या एसिडिक ड्रिंक के तुरंत बाद ब्रश न करें. मुंह का pH एसिडिक हो जाता है. इसके बाद 30 मिनट इंतजार करें, फिर मुलायम ब्रश और फ्लोराइड पेस्ट से धीरे-धीरे साफ करें.
तेज व्हाइटनिंग ट्रिक्स
तेज व्हाइटनिंग ट्रिक्स से दूर रहें, ये सेंसिटिविटी बढ़ा सकती हैं. अगर दाग या दर्द ज्यादा हो तो जल्दी डेंटिस्ट से मिलें.
इन बातों का रखें ध्यान
होली का मतलब खुशी है, नुकसान नहीं. हाइड्रेटेड रहें, कुल्ला करें, स्मार्ट स्नैकिंग करें और केयरफुल रिकवरी करें.