होली पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खास संदेश


Shanu Sharma
03 Mar 2026

अच्छाई की जीत

    होली हिंदू धर्म के सबसे खास त्योहारों में से एक है. यह त्योहार इसलिए भी खास है क्योंकि इसे अच्छाई की जीत माना जाता है.

प्यार का रंग

    इस दिन लोग एक दूसरे को प्यार के रंग में रंगते हैं. साथ ही अपने-अपने घरों में मिठाईयां और पकवान बनाते हैं.

होली का सेलिब्रेशन

    होली का सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है. इस खास त्योहार पर आप अपने प्रिय जनों को खास संदेश भेज कर उनके दिन को और बेहतर बना सकते हैं.

खुशियों से भरा संसार

    खुशियों से भरा हो आपका संसार, जिंदगी में हमेशा बनी रहे प्यार की बहार. रंगों की भरमार हो आपके हर पल में, होली का यह त्योहार मुबारक हो आपको!

रंगों का महापर्व

    रंगों की बहार आए, पिचकारी की धार चले, गुलाल की बौछार हो और खुशियां बरसें हर तरफ. मुबारक हो आपको रंगों का यह महापर्व!

खुशियां की बौछार

    रंग बरसे, गुलाल बरसे, खुशियां बौछार बरसें, अपने प्रियजनों संग मनाएं यह त्योहार, जीवन में बस रंग ही रंग भर जाएं. होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

सूरज की पहली किरण

    सूरज की पहली किरण में सात रंग बिखरें, बागों में फूलों की महक और खुशबू फैले, गम दूर रहें और खुशियां आपके साथ रहें. होली मुबारक!

खुशियों के दीप

    होली के रंग सबसे प्यारे हों, खुशियों के दीप जलें हर तरफ, रिश्तों में नई मिठास घुले, मन में प्रेम और उमंग खिले. आपकी होली रंगों से भरी रहे!

प्यार ही प्यार फैले

    गुलाल से रंगीन हो हर गली-मोहल्ला, खुशियां भर जाएं हर किसी की झोली में. दिलों से शिकवे मिट जाएं, बस प्यार ही प्यार फैले. होली मुबारक हो!

More Stories