menu-icon
India Daily

First Sawan Somvar 2026: सावन का पहला सोमवार, शिव पूजा से मिलेगा मनचाहा फल

Sawan 2026: आज सावन का पहला सोमवार है, जो भगवान शिव के भक्तों के लिए अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है. सावन का महीना विशेष रूप से शिव भक्ति के लिए समर्पित होता है, जिसमें हर सोमवार का अपना अलग महत्व होता है.

auth-image
Shilpa Srivastava

Sawan 2026: आज सावन का पहला सोमवार है, जो भगवान शिव के भक्तों के लिए अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है. सावन का महीना विशेष रूप से शिव भक्ति के लिए समर्पित होता है, जिसमें हर सोमवार का अपना अलग महत्व होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखकर और सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. ऐसा माना जाता है कि सावन के सोमवार का व्रत करने से जीवन के दुख, कष्ट और बाधाएं दूर हो जाती हैं तथा सुख-समृद्धि का आगमन होता है. 

इस बार सावन के पहले सोमवार पर कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं, जिससे इस दिन की पूजा का महत्व और भी बढ़ गया है. ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह दिन बेहद फलदायी माना जा रहा है और इस दिन किए गए पूजन का पुण्य अक्षय रहता है. भक्त मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं, शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल अर्पित करते हैं. इस दिन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए विशेष मंत्रों का जाप भी किया जाता है.

Topics

    Sawan 2026