नई दिल्ली: आज आकाश में ग्रहों की स्थिति एक महत्वपूर्ण बदलाव ला रही है. बुधदेव नीच राशि मीन में प्रवेश कर रहे हैं जहां वे सूर्य, मंगल और शनि के साथ युति बनाएंगे. इस चतुर्ग्रही योग से विचारों में गहराई बढ़ेगी लेकिन भ्रम, गलतफहमी और तकनीकी दिक्कतें भी हो सकती हैं. चंद्रदेव मकर राशि में हैं जो व्यावहारिकता और अनुशासन बनाए रखने में मदद करेंगे.
इसके साथ ही अन्य ग्रहों की स्थिति भी अलग-अलग राशियों पर अपना प्रभाव डाल रही है. मेष में शुक्र व्यक्तित्व को आकर्षक बना रहे हैं, मिथुन में बृहस्पति ज्ञान की रक्षा कर रहे हैं और सिंह में केतु आत्मचिंतन के लिए प्रेरित कर रहे हैं. ऐसे में सभी राशि वालों को अपने दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करनी चाहिए.
मेष राशि
भाग्य का साथ मिलेगा, छोटी यात्रा हो सकती है और व्यापार में अच्छा लाभ संभव है.स्वास्थ्य का ध्यान रखें.प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी रहेगी जिससे मन उदास हो सकता है.संतान पक्ष में चिंता रह सकती है.सूर्य को जल अर्पित करने से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.
वृषभ राशि में सावधानी बरतें
वृषभ राशि वालों को आज सतर्क रहना होगा.छोटी-मोटी चोट या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है.व्यापार की स्थिति मजबूत है लेकिन प्रेम और संतान पक्ष कमजोर रह सकता है.स्वास्थ्य में सुधार दिख रहा है फिर भी लापरवाही न करें.हरी वस्तु अपने पास रखने से शुभ फल प्राप्त होंगे.
मिथुन राशि के लिए खुशखबरी
मिथुन राशि वालों का आज का दिन आनंद से भरा रहेगा.जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा.प्रेम संबंध मजबूत होंगे और प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात का योग है.व्यापार अच्छा चलेगा.स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.हरी वस्तु साथ रखने से लाभ बढ़ेगा.
कर्क राशि वालों को सतर्क रहना होगा
कर्क राशि के लोगों की सेहत आज थोड़ी प्रभावित रह सकती है.प्रेम, संतान और व्यापार में तत्काल बड़ा सुधार नहीं दिख रहा.भविष्य की संभावनाएं अच्छी हैं इसलिए अभी धैर्य रखें.लाल रंग की वस्तु पास रखना शुभ रहेगा.
सिंह राशि में भावनाओं पर नियंत्रण
सिंह राशि वालों को अपनी भावनाओं को काबू में रखना चाहिए.स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी.व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति होगी.नीली वस्तु का दान करने से अच्छे फल मिलेंगे.
कन्या राशि में संपत्ति योग
कन्या राशि के जातकों के लिए भूमि, मकान या वाहन खरीदने का अच्छा समय है.लेकिन घर में कलह और स्वास्थ्य पर हल्का असर पड़ सकता है.प्रेम में बहस हो सकती है.संतान का स्वभाव उग्र रहेगा.पीली वस्तु दान करने से लाभ होगा.
तुला राशि में शत्रु पर विजय
तुला राशि वालों का शत्रुओं पर दबदबा रहेगा. पराक्रम से सफलता मिलेगी और व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा. जीवन रंगीन बनेगा लेकिन मन चंचल रहेगा.काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा.
वृश्चिक राशि में धन लाभ
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए धन आने के मजबूत योग हैं.परिवार और मित्र बढ़ेंगे.निवेश, जुआ या सट्टे से दूर रहें.स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सामान्य रहेगा.लाल वस्तु पास रखना फायदेमंद होगा.
धनु राशि में आकर्षण बढ़ेगा
धनु राशि वालों को जरूरी चीजें आसानी से मिलेंगी.लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे.व्यवहार सौम्य रहेगा.प्रेम में उलझन और संतान का उग्र व्यवहार रह सकता है.व्यापार ठीक चलेगा.लाल वस्तु साथ रखें.
मकर राशि में चिंता रहेगी
मकर राशि के जातकों का मन चिंता और बेचैनी से भरा रहेगा.खर्च बढ़ सकता है.प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा लेकिन मन उदास रहेगा.काली जी को प्रणाम करना शुभ फल देगा.
कुंभ राशि में नए अवसर
कुंभ राशि वालों में घबराहट रहेगी लेकिन आय के नए स्रोत खुलेंगे.पुराना धन भी आएगा.यात्रा संभव है और सकारात्मकता बनी रहेगी.हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा.
मीन राशि में सफलता के योग
मीन राशि के लोगों को कोर्ट-कचहरी में जीत मिल सकती है.राजनीतिक और व्यापारिक सफलता के अच्छे संकेत हैं.स्वास्थ्य पर ध्यान दें.नीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा.