menu-icon
India Daily

मेष-मिथुन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान; जानें क्या कहते हैं आज के सितारे

आज कई राशियों के लिए भाग्य साथ दे रहा है, जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी. प्रेम, व्यापार और सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे. यात्रा और धन लाभ के योग बने हैं. सतर्क रहकर शुभ फल प्राप्त करें. 

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
मेष-मिथुन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान; जानें क्या कहते हैं आज के सितारे
Courtesy: india daily

आज विभिन्न राशियों के जातकों के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है. कुछ राशियों में भाग्य का साथ, व्यापारिक सफलता और यात्रा के योग बन रहे हैं, तो कुछ में सेहत, प्रेम और पारिवारिक मामलों में सावधानी की जरूरत है. मेष, मिथुन और तुला राशि वालों के लिए दिन अनुकूल है, जबकि वृषभ और कर्क राशि के लोगों को थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. कुल मिलाकर आज का दिन मेहनत, धैर्य और सकारात्मक सोच से बेहतर परिणाम देगा. उपायों का पालन करने से नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं.

मेष राशि- आज मेष राशि वालों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा. भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा और व्यापार में लाभ की उम्मीद है. सेहत का ख्याल रखें. प्रेम संबंधों में दूरी बनी रह सकती है जिससे मन थोड़ा उदास रहेगा. संतान को लेकर चिंता रह सकती है. सूर्य को जल चढ़ाने से फायदा होगा.

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों को आज सावधानी बरतनी चाहिए. छोटी-मोटी चोट या परेशानी हो सकती है. सेहत में सुधार दिख रहा है लेकिन फिर भी ध्यान रखें. व्यापार की स्थिति अच्छी है. प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा कमजोर रहेगा. हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ फल देगा.

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंध मजबूत होंगे और प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है. व्यापार अच्छा चलेगा. सेहत सामान्य रहेगी. हरी वस्तु साथ रखने से लाभ होगा.

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों की सेहत आज थोड़ी प्रभावित रह सकती है. प्रेम, संतान और व्यापार में अभी खास सुधार नहीं दिख रहा है. भविष्य बेहतर हो सकता है इसलिए अभी सतर्क रहें. लाल रंग की कोई वस्तु पास रखना शुभ रहेगा.

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए. सेहत, प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी. व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति होगी. नीली वस्तु का दान करना अच्छा फल देगा.

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए आज भूमि, मकान या वाहन खरीदने का योग है. लेकिन घर में कलह और सेहत पर असर पड़ सकता है. प्रेम में बहस-तकरार हो सकती है. संतान का स्वभाव उग्र रहेगा. पीली वस्तु दान करने से फायदा मिलेगा.

तुला राशि- तुला राशि वालों का आज शत्रुओं पर दबदबा रहेगा. पराक्रम से सफलता मिलेगी और व्यापार में अच्छा लाभ होगा. जीवन रंगीन बनेगा लेकिन मन में चंचलता रहेगी. काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा.

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए धन आने के अच्छे योग हैं. परिवार और मित्रों की संख्या बढ़ेगी. लेकिन निवेश, जुआ या सट्टे से दूर रहें. सेहत, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी. लाल वस्तु पास रखना फायदेमंद होगा.

धनु राशि- धनु राशि वालों को आज जरूरत की चीजें आसानी से मिलेंगी. लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे. सौम्य व्यवहार रहेगा. प्रेम को लेकर मन में उलझन रह सकती है. संतान का व्यवहार उग्र रहेगा. व्यापार ठीक-ठाक चलेगा. लाल वस्तु साथ रखना अच्छा रहेगा.

मकर राशि- मकर राशि के जातकों का मन आज चिंता और बेचैनी से भरा रहेगा. खर्च भी ज्यादा हो सकता है. लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी. फिर भी मन उदास रहेगा. काली जी को प्रणाम करना शुभ फल देगा.

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों में घबराहट और बेचैनी रहेगी. लेकिन आय के नए स्रोत खुलेंगे और पुराने स्रोत से भी धन आएगा. यात्रा का योग है और जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी. हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा.

मीन राशि- मीन राशि के लोगों को कोर्ट-कचहरी में जीत मिल सकती है. राजनीतिक और व्यापारिक सफलता के योग हैं. लेकिन सेहत पर असर पड़ सकता है. नीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा.