menu-icon
India Daily

आज इन 4 राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

आज शुक्रवार यानी 24 अप्रैल का दिन बेहद ही खास रहने वाला है. कुछ राशियों के लिए दिन काफी खास साबित हो सकता है. आइए जानते हैं आज का राशिफल.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
आज इन 4 राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, जानें क्या कहता है आपका राशिफल
Courtesy: India Daily

आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और शुक्रवार का दिन है. आज आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. 

चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है, इसलिए आज के दिन विचारों को नियंत्रित रखना और लक्ष्यों के प्रति सतत समर्पित रहना फायदेमंद साबित हो सकता है. राशि के हिसाब से जानते हैं आज कैसा रहेगा दिन.

मेष राशि

मेष राशि वालों के दिन अच्छा रहने वाला है. धार्मिक कार्यों और भविष्य की योजनाओं में सफलता मिल सकती है. मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. 

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, जो मन को शांति दे सकते हैं. हालांकि परिवार में संपत्ति संबंधी छोटे विवाद संभव हैं.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज करियर और व्यवसाय की दृष्टि से अच्छा समय है. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. नए अवसर हाथ लग सकते हैं. परंतु स्वास्थ्य, खासकर ब्लड प्रेशर को लेकर सावधानी बरतें.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद सकारात्मक है. चंद्रमा अपनी राशि में होने से आत्मविश्वास और मानसिक बल बढ़ेगा. व्यवसाय में प्रगति के मजबूत योग हैं. 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को मेहनत के अनुसार फल मिलेगा. नौकरी में पदोन्नति या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के प्रयास सफल हो सकते हैं. स्वास्थ्य और खान-पान पर विशेष ध्यान दें.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज बहुत शुभ दिन है. नौकरी और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में सफलता के संकेत हैं. रुके हुए काम पूरे होंगे और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. 

तुला राशि

तुला राशि वालों को करियर के क्षेत्र में ऊंचाई मिल सकती है. व्यवसाय में लाभ होने के साथ प्रेम जीवन में भी खुशियां छाई रहेंगी. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें, खासकर थकान या छोटी-मोटी परेशानियों से बचाव करें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन लाभकारी साबित होगा. धन आगमन के योग हैं और धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा, जो चुनौतियों को आसान बनाएगा. 

धनु राशि

धनु राशि वालों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. शिक्षा और करियर क्षेत्र में उन्नति के अच्छे अवसर हैं. मेहनत का पूरा फल मिलेगा और स्वास्थ्य भी सामान्य रूप से अच्छा रहेगा. 

मकर राशि

मकर राशि के लिए व्यवसाय में नए अवसर आने वाले हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. हालांकि शुगर या संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. 

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों को रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. नौकरी में सही समय पर लिया गया निर्णय लाभदायक सिद्ध होगा. 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. नौकरी में तनाव या दबाव बढ़ने की संभावना है, लेकिन व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा.