menu-icon
India Daily

Daily Horoscope 03 December 2023 : मेष, वृषभ सहित इन 7 राशि वालों के आज के दिन रहना होगा सावधान

Daily Horoscope : आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप अपने राशिफल से जान सकते हैं. राशिफल के माध्यम से भविष्य में घटने वाली घटनाओं का आंकलन किया जा सकता है. ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से राशिफल का आंकलन किया जाता है. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.

Mohit Tiwari
Edited By: Mohit Tiwari
Daily Horoscope 03 December 2023 : मेष, वृषभ सहित इन 7 राशि वालों के आज के दिन रहना होगा सावधान

हाइलाइट्स

  • व्यापार बढ़ाने के लिए कर्ज ले सकते हैं कर्क राशि के लोग
  • कन्या राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ

Daily Horoscope : ग्रहों की चाल के माध्यम राशिफल का आंकलन किया जाता है. आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप अपने राशिफल से जाने सकते हैं. आइए आचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. 

मेष राशि (Aries Horoscope)

जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं. आप इस तरह से हताश होकर बैठ गए तो नुकसान आपके साथ कई लोगों का होगा. कारोबार में उन्नति के योग हैं. कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा. न्यायपक्ष मजबूत होगा.

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

भाग्योदय का समय है. अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं. आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे. मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समस्या का समाधान हो जायेगा.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी. खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है. कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है. झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं. धन लाभ हो सकता है.

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें. जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे. व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है.

सिंह राशि (Leo Horoscope)

बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं. खुद के तौर-तरीके को बदलें. परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी. कपास, तेल और लोहे के व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है.

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

केवल पैसा कमाने में ही न लगें अपनी जरूरी जिम्मेदारियां भी पूरी करें. व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे. नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं. आर्थिक लाभ होगा.

तुला राशि (Libra Horoscope)

अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं. कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है. आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे. कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. मान कीर्ति में वृद्धि होगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

व्यावसायिक नए अनुबंध बन सकते है. पारिवारिक यात्रा के योग हैं. धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नई तकनीकि के प्रयोग से लाभ होगा.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी. साझेदारी से लाभ होगा. मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें. बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं.

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

मन ही मन किसी बात से परेशान हैं,  अपने विश्वसनीयजनों से विचार-विमर्श करके निर्णय लें. शत्रु सक्रिय होंगे. विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें. गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा. बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा. अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं. नुकसान हो सकता है.

मीन राशि (Pisces Horoscope)

जोखिम के कार्यों से दूर रहें. किसी अजनबी पर भरोसा न करें. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आपके विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर रहे हैं. सतर्क रहें. धन संचय में सफल होंगे. संतान सुख की प्राप्ति होगी.

आज का उपाय

मर्यादा बनाए रखने के लिए यज्ञोपवीत में चाबी के गुच्छे आदि न बांधें. बालक जब इन नियमों के पालन करने योग्य हो जाएं, तभी उनका यज्ञोपवीत करना चाहिए. यज्ञोपवीत धारण करने के बाद शुद्धता का ध्यान रखें. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.