आज, 7 सितंबर को एकादशी भी है. इस खास योग से लोगों के भीतर पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ सकता है. कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहने के संकेत हैं. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है.
मेष राशि वालों के लिए कारोबार में सफलता के योग हैं. भूमि, भवन या वाहन खरीदने की योजना पूरी हो सकती है. निवेश के लिए समय अनुकूल है.
वृषभ राशि वालों के लिए धन प्राप्ति के नए अवसर बन सकते हैं. कारोबार में सफलता मिलेगी और अपनों का सहयोग भी प्राप्त होगा.
मिथुन राशि वाले अपनी बातों और व्यवहार से लोगों को प्रभावित करेंगे. आकर्षण बढ़ेगा और जरूरत की चीजें आसानी से उपलब्ध हो सकती हैं.
कर्क राशि वालों के लिए दोपहर के बाद परिस्थितियां और बेहतर होंगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है और लोगों के बीच आपका कद मजबूत होगा.
सिंह राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं. शुभ कार्यों में धन खर्च होने के बावजूद आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है और कर्ज लेने की स्थिति भी बन सकती है.
कन्या राशि वालों के लिए आय के नए रास्ते खुलेंगे. पुराने स्रोतों से भी धन प्राप्त हो सकता है. यात्रा लाभदायक रहेगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
तुला राशि वालों को कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. कारोबार मजबूत होगा और विस्तार के अवसर मिलेंगे.
वृश्चिक राशि वालों के भाग्य में सुधार होगा. मुश्किल परिस्थितियों और जोखिम से बाहर निकलने में सफलता मिल सकती है. यात्रा लाभदायक रहेगी.
धनु राशि वालों को कोई भी शुभ काम दोपहर तक पूरा कर लेना चाहिए. इसके बाद समय थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें.
मकर राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. प्रेम और संतान के मामले अच्छे रहेंगे और कारोबार में भी लाभ के संकेत हैं.
कुंभ राशि वालों का विरोधियों पर दबदबा बना रहेगा. विरोधी भी सहयोगी रवैया अपना सकते हैं. गूढ़ विषयों का ज्ञान प्राप्त होगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा.
मीन राशि वालों के लिए विद्यार्थियों, लेखकों, कवियों, कलाकारों और संगीत या नृत्य से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद अनुकूल है. कुछ नया सीखने और दूसरों को सिखाने के अवसर मिलेंगे.