Aaj Ka Rashifal: आज 5 सितंबर 2026, शनिवार है. हिंदू पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है, जो रात 9 बजकर 54 मिनट तक रहेगी. वहीं मृगशिरा नक्षत्र आज रात 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. आज गोगानवमी भी मनाई जा रही है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर आज का दिन कुछ राशियों के लिए नौकरी और व्यापार में अच्छे अवसर लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.
मेष: इन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. जीवनसाथी के किसी काम में आपका सहयोग काफी मददगार साबित होगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. व्यापार में भी आज सामान्य दिनों की तुलना में बेहतर स्थिति रह सकती है. छात्र करियर को लेकर शिक्षकों से सलाह ले सकते हैं.
वृष: इन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है. परिवार में किसी नन्हे मेहमान के आने की संभावना है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा होगा. जिन्होंने हाल ही में नया काम शुरू किया है, उन्हें अपने काम पर पूरा ध्यान देना चाहिए. आसपास होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है. प्रे
मिथुन: इन राशि वालों को आज अपने काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है. फोकस के साथ काम करेंगे तो कई जरूरी काम आसानी से पूरे हो सकते हैं. किसी भी महत्वपूर्ण फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें. मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट का अवसर मिल सकता है.
कर्क: इन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से ऑफर मिल सकता है. व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से बातचीत आगे बढ़ सकती है.
सिंह: इन राशि के लोगों के लिए आज का दिन राहत और सफलता लेकर आ सकता है. जिस समस्या को लेकर आप काफी समय से परेशान थे, उससे राहत मिलने की संभावना है. हालांकि अपनी निजी बातें किसी के साथ साझा करते समय सावधानी रखें. किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लें.
कन्या: इन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य लेकिन सकारात्मक रहेगा. किसी मुश्किल परिस्थिति में आपकी समझदारी और सही निर्णय लेने की क्षमता समस्या का समाधान कर सकती है. अगर आप लंबे समय से किसी खास व्यक्ति से मिलने की योजना बना रहे हैं तो आज मुलाकात हो सकती है.
तुला: इन राशि के लोगों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा. अपना समय बेकार की चीजों में बर्बाद न करें. जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करने से आपको भी अच्छा महसूस होगा.
वृश्चिक: इन राशि वालों को आज कई छोटे-बड़े कामों में व्यस्त रहना पड़ सकता है. बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी. ज्यादा भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है, लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी.
धनु: इस राशि के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. आप अपनी माता के साथ उनकी पसंदीदा जगह पर घूमने जा सकते हैं. नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखना आपके लिए बेहतर होगा. किसी व्यक्ति की गलत हरकत या साजिश से बचने के लिए आसपास की गतिविधियों पर नजर रखें.
मकर: इन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रह सकता है. अगर आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूरा करेंगे तो किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. मनोरंजन और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. सिंगर्स के काम को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल सकती है.
कुंभ: इन राशि वालों के परिवार में आज खुशी का माहौल रहेगा. आप किसी बात को लेकर अंदर ही अंदर काफी खुश रह सकते हैं. आपके विचार और आपकी बातों को दूसरे लोग महत्व देंगे. स्वास्थ्य के लिए योग और हल्की एक्सरसाइज करना अच्छा रहेगा. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है.
मीन: इन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है. काम अधिक होने के कारण आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे. घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ समय बिताने से पुरानी यादें ताजा होंगी. ऑफिस में सहकर्मियों की मदद करेंगे और बदले में उनका सहयोग भी मिल सकता है.