आज यानी 31 मार्च को पूरे देश में महावीर जयंती का त्योहार मनाया जा रहा है. यह दिन अहिंसा और करुणा का संदेश देता है. आज के दिन कुछ राशि वालों के लिए काफी खास रहने वाला है. क्योंकि आज से ही इन राशियों का जीवन बदलेगा और अच्छा समय शुरू हो सकता है. तो चलिए जानते हैं क्या कहता है आपका राशिफल
मेष राशि उन खास राशियों में से है, जिनका दिन आज काफी खास रहने वाला है. लोग आपके विचारों की सराहना करेंगे और आपको सुनने की इच्छा जाहिर करेंगे. कोई करीबी रिश्तेदार अच्छी खबर दे सकता है. करियर में जिम्मेदारियां बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन आपको यहां पर थोड़ा संभलने की जरूरत है. धीरे-धीरे समझकर कदम आगे बढ़ाएं.
वृषभ राशि के जातकों का दिन अनुकूल रहने वाला है. मन की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है. आर्थिक मामलों में भी स्थिति मजबूत रहेगी. आप आज भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. प्रेम संबंध से आपको काफी हिम्मत मिलेगी. भरोसेमंद लोगों से सही सलाह लें.
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी खास रहने वाला है. नौकरी में अच्छी खबर मिल सकती है. लेखकों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपा जा सकता है, जो आपके भविष्य के लिए काफी खास रहेगा. साथी-दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा. वहीं अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है.
कर्क राशि का दिन मिल-जुला रहने वाला है. परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा. जीवनसाथी के साथ हिल स्टेशन घूमने की प्लानिंग हो सकती है. गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा परिवार में विवाद हो सकता है. किसी स्थिति पर ज्यादा न सोंचे.
सिंह राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा. पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. रिश्तों को बेहतर बनाने का अच्छा अवसर है. शाम के समय पुराने लोगों से मुलाकात हो सकती है. हालांकि उनसे अपनी बातें सोच-समझकर कहें. मन में शांति बनी रहेगी.
कन्या राशि वालों के साथ आज किस्मत रहेगी. लंबे समय से अधूरे काम किसी मित्र की मदद से पूरे होंगे. छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ने से आपका काम बन सकता है. कहीं से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. करियर में नए अवसर और अचानक धन लाभ की भी संभावना है.
तुला राशि का दिन सामान्य रहने वाला है. काम में शांत मन रखने से सफलता मिलेगी. परिवार में शादी की बात आगे बढ़ सकती है. मनोरंजन पर फालतू खर्चा हो सकता है. जिगरी दोस्त की परेशानी में उसका साथ दें.
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों का है. आज आप दोस्तों और परिवार के साथ खुशियां मनाएंगे, आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे. मान-सम्मान बढे़गा और आपकी मानसिक शक्ति मजबूत रहेगी. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.
धनु राशि में नए विचार आएंगे. परिवार की जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभाएंगे. लोगों की तारीफ से आपका मनोबल बढ़ेगा. धन लाभ के अच्छे अवसर मिलते नजर आ रहे हैं. नए कारोबार की रूपरेखा तैयार कर सकते हैं. हालांकि हर एक कदम सोच कर उठाएं.
मकर राशि का दिन मिला-जुला रहने वाला है. इंजीनियरिंग की क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा हो मिलता नजर आ रहा है. जॉब कॉल की संभावना बनी हुई है. बेचैनी और गलतफहमी से बचने की जरूरत है. बिजनेस में निवेश का लाभ समय से मिलेगा.
कुंभ राशि वालों का रुझान आध्यात्म की ओर रह सकता है. धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के अवसर मिलेंगे. पुराने दोस्तों से मुलाकात की संभावना है. आप चाहें तो फैमली के साथ शाम को डिनर का प्लान बना सकते है.
मीन राशि वालों का दिन बेहतर रहेगा. आज आपकी भी किस्मत साथ देगी. कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा. अपने से बड़े लोगों की बात मानें.