menu-icon
India Daily

देश भर में मौसम के दिखेंगे दो रंग, उत्तर में तेज हवाओं के साथ बारिश; दक्षिण-पश्चिम में बढ़ेगा पारा

आज यानी मंगलवार को मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों के लिए अच्छी खबर दी है. इन इलाकों में आंधी और बारिश के अलर्ट हैं. हालांकि कुछ राज्यों में प्रचंड गर्मी के कारण लोगों की मुसीबत बढ़ सकती है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
देश भर में मौसम के दिखेंगे दो रंग, उत्तर में तेज हवाओं के साथ बारिश; दक्षिण-पश्चिम में बढ़ेगा पारा
Courtesy: ANI

कहीं धूप-धूप तो कहीं छांव-छांव, पूरे देश के मौसम का यही है. मौसम विभाग ने बताया कि आज यानी मंगलवार को मौसम के दो रंग देखने को मिलेगा. उत्तर भारत में आंधी-बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में उमस और गर्मी लोगों पर कहर बरपाएगा.  

IMD अपडेट के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्के बादल छाए रहेंगे. तेज हवाएं चलने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना है. आज अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहने की संभावना है, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी.

बिहार-यूपी में क्या रहेगा मौसम का हाल?

उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम मिला-जुला रहने वाला है. कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान बढ़ सकता है. जिसके कारण दिन के समय लोगों को उमस के कारण परेशानी महसूस होगी. किसानों को लिए यह मौसम चुनौती है. फसलों की देखभाल में सतर्क रहने की सलाह दी गई है. राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में गर्म और सूखा मौसम छाया रहेगा. रेगिस्तानी क्षेत्रों में लू जैसी स्थिति की भी संभावना है. हालांकि, कुछ उत्तरी और पूर्वी जिलों में बूंदाबांदी की भी गुंजाइश है. 

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी राज्यों यानी उत्तराखंड और हिमाचल में अभी बेस्ट मौसम देखने को मिल रहा है. दिनभर मौसम सामान्य रहने के बाद शाम में मौसम ठंडा रहने की उम्मीद है. हालांकि ऊपरी इलाकों में बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किए गए हैं. तेज हवाओं के कारण लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है. साथ मौसम विभाग ने बताया कि बर्फबारी ज्यादा होने से रास्ते प्रभावित हो सकते हैं.

प्रचंड गर्मी से बढ़ेगी परेशानी

गुजरात में गर्मी महसूस होने वाला है. अधिकांश क्षेत्रों पारा हाई महसूस हो सकता है. उत्तरी गुजरात और कच्छ क्षेत्र में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को राहत मिल सकता है. मुंबई में भी मौसम गर्म और उमस वाला रहेगा. राज्य के आंतरिक हिस्सों में गर्मी थोड़ी और बढ़ सकती है. कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल में गर्मी और उमस के कारण लोगों की मुसीबत बढ़ सकती है. सेहत का ख्याल रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई है.