ग्रहों की चाल बदलेगी किस्मत का रुख, वृषभ-मकर समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ

ग्रहों की यह स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर और लाभ के संकेत दे रही है, वहीं कुछ जातकों को खर्च, स्वास्थ्य और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा.

India Daily
Shanu Sharma

आज, चंद्रमा मीन राशि में शनि के साथ रहेगा और सूर्य कन्या राशि के हस्त नक्षत्र में मौजूद रहेगा. ग्रहों की इस स्थिति का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग तरह से पड़ सकता है. 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए रविवार उम्मीदों से भरा रह सकता है. किसी दूर स्थान से मिलने वाली सूचना आपका दिन बेहतर कर सकती है.

वृषभ राशि

वृषभ जातकों को इस दिन आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी. बिना पूरी जानकारी के किसी काम में पैसा लगाने या किसी को उधार देने से बचें. 


मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए कार्यक्षेत्र से जुड़े मामले सकारात्मक रह सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग किसी महत्वपूर्ण स्थिति को संभालने में मदद करेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए लंबे समय से परेशान कर रही किसी स्थिति में सुधार के संकेत हैं. विरोधियों की गतिविधियों का सामना करने में सफलता मिल सकती है. 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों में फैसले लेने और लोगों को साथ लेकर चलने का आत्मविश्वास बढ़ेगा. करियर को लेकर अपनी दिशा में बदलाव या नई योजना पर विचार कर सकते हैं. 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों का मान सम्मान बढ़ सकता है. बातचीत के दौरान संयम बरतें और किसी को जवाब देने से पहले अच्छी तरह सोच लें.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के घर-परिवार से जुड़े कई काम पूरे हो सकते हैं. दोस्तों या करीबी लोगों के साथ मुलाकात मन को प्रसन्न रखेगी. 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को नए अवसर मिल सकते हैं. दोस्तों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होगी. आर्थिक लाभ की संभावनाएं बन रही हैं. 

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए धन लाभ के संकेत हैं. मानसिक रूप से खुद को पहले से हल्का महसूस कर सकते हैं. 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ सकता है. विदेश से संबंधित किसी काम में लाभ मिल सकता है. 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को इस दिन आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा. अचानक होने वाले खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं. 

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज दिन थोड़ा  व्यस्त रह सकता है. हालांकि दिन के अंत तक आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है.