menu-icon
India Daily

Aaj ka Rashifal: रिश्ते, पैसा और सेहत…सिंह राशि में चंद्रमा-केतु का असर; 23 मई को किस राशि की बढ़ेगी टेंशन?

23 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आया है. चंद्रमा और केतु की युति सिंह राशि में होने से मानसिक तनाव, खर्च और रिश्तों में खटास बढ़ सकती है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Aaj ka Rashifal: रिश्ते, पैसा और सेहत…सिंह राशि में चंद्रमा-केतु का असर; 23 मई को किस राशि की बढ़ेगी टेंशन?
Courtesy: India Daily

नई दिल्ली: शनिवार, 23 मई 2026 को ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए भावनात्मक और आर्थिक चुनौतियां लेकर आई है. सिंह राशि में चंद्रमा और केतु की युति के कारण कई लोगों के मन में बेचैनी और असमंजस की स्थिति बन सकती है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज कुछ राशियों को खास सतर्क रहने की जरूरत है.

मंगल मेष राशि में स्वग्रही हैं, जबकि सूर्य और बुध वृषभ राशि में मौजूद हैं. शुक्र और गुरु मिथुन राशि में प्रभाव बना रहे हैं. ऐसे में कुछ लोगों को व्यापार में लाभ मिलेगा तो कुछ को स्वास्थ्य और रिश्तों को लेकर चिंता का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल.

मेष राशि वालों को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि के लोगों का मन आज थोड़ा अशांत रह सकता है. प्रेम संबंधों में दूरी या घुटन जैसी भावना परेशान कर सकती है. बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है. बड़े फैसले लेने से फिलहाल बचना बेहतर रहेगा क्योंकि जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. हालांकि व्यापार से जुड़े मामलों में स्थिति पहले से बेहतर बनी रहेगी. सूर्य को जल अर्पित करना मानसिक शांति देगा.

वृषभ राशि में घरेलू तनाव बढ़ने के संकेत

वृषभ राशि वालों के लिए आज पारिवारिक मामलों में धैर्य की सबसे ज्यादा जरूरत होगी. घर में छोटी बात बड़ा विवाद बन सकती है. मां के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खुद की सेहत को भी नजरअंदाज न करें. प्रेम जीवन सामान्य रहेगा और कारोबार में भी स्थिति संतुलित बनी रहेगी. शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ फलदायी माना गया है.

मिथुन राशि वालों को स्वास्थ्य पर देना होगा ध्यान

मिथुन राशि के लोगों को आज नाक, कान और गले से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं. परिवार के किसी सदस्य की तबीयत भी चिंता बढ़ा सकती है. व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए नया काम शुरू करने से बचना बेहतर होगा. हालांकि धीरे-धीरे सकारात्मक ऊर्जा का असर दिखाई देगा. तांबे की वस्तु का दान करने से लाभ मिल सकता है.

कर्क राशि के लिए निवेश से दूरी बनाना बेहतर

कर्क राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है. जुआ, सट्टा या लॉटरी जैसी चीजों में पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है. निवेश संबंधी योजनाओं को कुछ समय के लिए टालना समझदारी होगी. प्रेम और संतान पक्ष मजबूत बना रहेगा. व्यापार में अच्छे संकेत मिल रहे हैं. शिव जी का जलाभिषेक करने से मन को राहत मिल सकती है.

सिंह राशि वालों की बढ़ सकती है बेचैनी

सिंह राशि में चंद्रमा और केतु की मौजूदगी के कारण इस राशि के लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. घबराहट और बेचैनी दिनभर परेशान कर सकती है. स्वास्थ्य पर भी इसका असर दिख सकता है. हालांकि प्रेम संबंध और संतान पक्ष सामान्य रहेगा. कारोबार में बड़ी परेशानी नहीं दिख रही है. पीली वस्तु पास रखना आज आपके लिए शुभ माना गया है.

कन्या राशि वालों के बढ़ सकते हैं खर्च

कन्या राशि के लोगों के लिए आज खर्च चिंता का कारण बन सकते हैं. अचानक होने वाले खर्च मानसिक दबाव बढ़ा सकते हैं. अज्ञात भय और सिरदर्द जैसी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं. आंखों से जुड़ी परेशानी होने की आशंका है. प्रेम जीवन सामान्य रहेगा और व्यापार में भी कोई बड़ा नुकसान नहीं दिख रहा है. शनिदेव का स्मरण लाभकारी रहेगा.

तुला राशि वालों को आय में मिल सकते हैं नए अवसर

तुला राशि के लोगों के लिए आज आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. पुराने स्रोतों से धन लाभ होगा और नए अवसर भी सामने आ सकते हैं. हालांकि मन किसी बात को लेकर बेचैन रह सकता है. स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है लेकिन व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. सूर्य को जल अर्पित करने से दिन बेहतर गुजर सकता है.

वृश्चिक राशि वालों को सीने से जुड़ी परेशानी का संकेत

वृश्चिक राशि के लोगों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन सीने में भारीपन या जलन जैसी समस्या हो सकती है. प्रेम और परिवार से जुड़ी स्थितियां बेहतर बनी रहेंगी. कारोबार में स्थिरता बनी रहेगी. आज किसी भी बहस से दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा. पीली वस्तु पास रखने से सकारात्मक ऊर्जा महसूस हो सकती है.

धनु राशि वालों को यात्रा में सतर्क रहने की सलाह

धनु राशि के लोगों को आज भाग्य के भरोसे कोई बड़ा काम नहीं करना चाहिए. यात्रा में परेशानी या देरी का सामना करना पड़ सकता है. किसी बात को लेकर अपमानित होने की आशंका भी बनी हुई है. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा लेकिन व्यापार में स्थिति मजबूत बनी रहेगी. लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा.

मकर राशि वालों को वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने की आशंका बनी हुई है. वाहन बहुत सावधानी से चलाने की सलाह दी गई है. स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है लेकिन व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी. मां काली का स्मरण करने से नकारात्मकता कम हो सकती है.

कुंभ राशि वालों के रिश्तों में बढ़ सकता है विवाद

कुंभ राशि के लोगों को आज अपने और जीवनसाथी दोनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. रिश्तों में छोटी बात बड़ा विवाद बन सकती है. प्रेम संबंधों में भी तनाव की स्थिति बन सकती है. कारोबार में स्थिति अच्छी बनी रहेगी लेकिन व्यवहार में संयम रखना जरूरी होगा. सूर्य को जल देना शुभ माना गया है.

मीन राशि वालों को विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत

मीन राशि के लोग आज अपने विरोधियों पर भारी पड़ सकते हैं लेकिन मानसिक तनाव बना रहेगा. स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है. प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. तांबे की वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ फल दे सकता है.