menu-icon
India Daily

Aaj Ka Rashifal: आज लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, मेष से मीन तक जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

Aaj Ka Rashifal: 21 सितंबर 2025 को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण और सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध है. मेष और वृश्चिक समेत कुछ राशियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. वहीं कई राशियों को कारोबार, करियर और पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार मिलेंगे.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
Aaj Ka Rashifal: आज लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, मेष से मीन तक जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन कई दृष्टि से खास है क्योंकि आज आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और साल का अंतिम सूर्य ग्रहण पड़ रहा है. अमावस्या तिथि रात 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगी. आज सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध भी किया जाएगा. इसके अलावा शाम 7 बजकर 53 मिनट तक शुभ योग रहेगा. सुबह 9 बजकर 32 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा.

आज कंकणाकृति सूर्य ग्रहण भी लगेगा, जिसका असर ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ऐसे में कई राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. ग्रहण के प्रभाव से मेष और वृश्चिक राशि समेत कुछ जातकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

मेष (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. ऑफिस में स्टाफ से चर्चा कर जरूरी कार्य पूरे होंगे. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और लेखकों के लिए दिन शुभ है.

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि वालों को कारोबार में बड़ी डील से धन लाभ होगा. समाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे और नए इनकम सोर्स बनेंगे.

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि वालों को किसी भी बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए. वाणी की सरलता से मान-सम्मान मिलेगा.

कर्क (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर है. जीवनसाथी के साथ समारोह में शामिल होंगे और अटका काम पूरा होगा.

सिंह (Leo)

सिंह राशि वालों को संतान का सहयोग मिलेगा. निजी समस्याओं से राहत और परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा.

कन्या (Virgo)

कन्या राशि वालों को प्रमोशन मिलने के योग हैं. परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के साथ रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

तुला (Libra)

तुला राशि वालों के लिए कारोबार में लाभ के योग हैं. रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे और छात्रों को पढ़ाई में फायदा होगा.

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन शुभ है लेकिन संयम जरूरी है. कला और अभिनय क्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे.

धनु (Sagittarius)

धनु राशि वालों को करियर से जुड़े नए अवसर मिलेंगे. बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.

मकर (Capricorn)

मकर राशि वालों को घर के बड़ों की मदद से कार्य पूरे होंगे. रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा और समाजिक कार्यों में सम्मान मिलेगा.

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए दिन खुशहाल रहेगा. ऑफिस में तारीफ मिलेगी और सरकारी कार्य पूरे होंगे.

मीन (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए व्यापारिक लाभ के अवसर हैं. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा.

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.