menu-icon
India Daily

आज इन 5 राशि वालों के रिश्तों में आ सकता है भावनात्मक उतार-चढाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज यानी 21 अगस्त का दिन कई राशि के जातकों के लिए भावनात्मक रूप से संवेदनशील रह सकता है. चंद्रमा की स्थिति के कारण परिवार, प्रेम और जीवनसाथी से जुडे मामलों में बेचैनी बढ सकती है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
आज इन 5 राशि वालों के रिश्तों में आ सकता है भावनात्मक उतार-चढाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Courtesy: India Daily

21 अगस्त को चंद्रमा वृश्चिक राशि में नीच अवस्था में रहेंगे. ऐसे में घर-परिवार, संतान और जीवनसाथी से जुडे मामलों को लेकर मन परेशान हो सकता है. हालांकि अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव मित्रों और अपनों से सहयोग लेने का संकेत दे रहा है. इसलिए मन में कोई बात हो तो उसे दबाने के बजाय भरोसेमंद व्यक्ति से साझा करना बेहतर रहेगा. 

मेष राशि

आज घर-परिवार की प्रतिष्ठा बढाने वाले काम कर सकते हैं. मन में बेचैनी हो तो करीबी व्यक्ति से बात करें. भाई-बहन से बातचीत में तीखापन आ सकता है, इसलिए बहस से बचें. 

वृषभ राशि

जीवनसाथी या कारोबारी साझेदार के साथ बातचीत में भावनाएं हावी हो सकती हैं. किसी करीबी की सलाह लाभ देगी. भाई-बहन के साथ संबंध बेहतर होंगे. 

मिथुन राशि

सेहत और रोजमर्रा की दिनचर्या पर ध्यान देने की जरूरत है. किसी अपने से बातचीत करने पर मन हल्का होगा. घर में सुख-सुविधाओं की चीजों का आनंद मिलेगा.

कर्क राशि

आज आपकी सोच में गहराई और समझ दिखाई देगी. लोग आपकी बातों और व्यक्तित्व से प्रभावित हो सकते हैं. संतान को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन अपनों का साथ राहत देगा.

सिंह राशि

सूर्य आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास और नेतृत्व की क्षमता मजबूत रहेगी. घर के किसी मुद्दे पर भावनाएं हावी हो सकती हैं. परिवार और खासकर मां का साथ मिलेगा. 

कन्या राशि

आज आप अपने व्यक्तित्व को लेकर अधिक सजग रहेंगे. भाई-बहन से बातचीत में भावनात्मक तनाव हो सकता है, लेकिन धैर्य रखने से स्थिति संभल जाएगी. 

तुला राशि

धन और परिवार से जुडे मामलों को लेकर चिंता हो सकती है. परिवार की सलाह और सहयोग परेशानी दूर करने में मदद करेगा. कार्यस्थल पर आपकी समझ और तर्क प्रभावी रहेंगे. 

वृश्चिक राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि में नीच अवस्था में हैं, इसलिए मन में भावनात्मक बेचैनी रह सकती है. दोस्तों और अपनों के साथ समय बिताना राहत देगा. 

धनु राशि

खर्च और नींद से जुडी परेशानी चिंता बढा सकती है. किसी करीबी से बात करने पर मन हल्का होगा. भाग्य का साथ मिलेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ सकती है. 

मकर राशि

आर्थिक स्थिति को लेकर मन परेशान हो सकता है, लेकिन दोस्तों का सहयोग काफी मददगार रहेगा. पुराने मामले को आत्मविश्वास के साथ सुलझा सकते हैं. 

कुंभ राशि

करियर को लेकर मन में बेचैनी हो सकती है, लेकिन किसी भरोसेमंद सहकर्मी की सलाह काम आएगी. जीवनसाथी या साझेदार के साथ पुरानी दूरी कम हो सकती है. 

मीन राशि

आज भाग्य का साथ मिलने से आय के मामलों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है. किसी अपने का सहयोग मानसिक राहत देगा. संतान, प्रेम और रचनात्मक कार्यों में स्थिति अनुकूल रहेगी.