अमावस्या और सूर्य ग्रहण का खास संयोग, जानें किस राशि पर पड़ेगा कैसा असर?

आज के दिन यानी 12 अगस्त को धार्मिक और ज्योतिषीय नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हरियाली अमावस्या के मौके पर पूजा, दान और पितरों के स्मरण का विशेष महत्व है. वहीं ग्रहों की स्थिति सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत दे रही है.

India Daily
Shanu Sharma

आज 12 अगस्त 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. सावन मास की हरियाली अमावस्या के साथ सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है. इस अवसर पर पितरों का स्मरण, दान-पुण्य, वृक्षारोपण और भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है.

ज्योतिष के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग दिखाई दे सकता है. ऐसे में किसी के लिए आज का दिन नई उम्मीद और अवसर लेकर आ सकता है, तो कुछ राशियों को धन, काम और रिश्तों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी पड़ सकती है. आइए जानते हैं मेष से मीन तक आज का राशिफल.

मेष राशि

आज परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण रहेंगी.काम के दौरान गलतियां  करने से बचें. भावनाओं में बहकर किसी करीबी से विवाद करने से बचें.


वृषभ राशि

आज बातचीत और संपर्क का दौर तेज रहेगा. आपके ऊपर एक साथ कई जिम्मेदारी आ सकती है. अधूरी जानकारी पर भरोसा करने से बचना बेहतर होगा.

मिथुन राशि

आज धन और अपनी क्षमताओं को लेकर गंभीरता से सोचने का दिन है. आप पर अचानक खर्च का बोझ बढ़ सकता है. कार्यक्षेत्र में मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से निराशा हो सकती है.

कर्क राशि

चंद्रमा की स्थिति आज आपके मन और भावनाओं को अधिक सक्रिय कर सकती है. खुद को व्यक्त करने का अच्छा अवसर मिलेगा. काम में कोई नया कदम उठाने का विचार आ सकता है, लेकिन जल्दबाजी से बचें. 

सिंह राशि

आज आपका ध्यान बाहरी काम पर नहीं बल्कि खुद पर रहने वाला है. काम में मन कम लगने से कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं. सहकर्मियों की गतिविधियों को लेकर बेवजह चिंता न करें. 

कन्या राशि

आज योजनाओं को आगे बढ़ाने और लोगों के साथ मिलकर काम करने का दिन है. कार्यक्षेत्र में टीम का सहयोग आपको बेहतर परिणाम दिला सकता है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, हालांकि किसी सामूहिक योजना में खर्च हो सकता है. 

तुला राशि

आज जिम्मेदारियों और कामकाज में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है. किसी आर्थिक फैसले में लाभ के साथ जोखिम भी जुड़ा रह सकता है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं. अपनी प्रतिष्ठा को लेकर सावधान रहें.

वृश्चिक राशि

आज सोच का दायरा बढ़ेगा और नए अनुभवों की ओर आपका रुझान रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या अवसर मिल सकता है. यात्रा की योजना बन सकती है.

धनु राशि

आज आपको जटिल जिम्मेदारियों और गहरे मामलों का सामना करना पड़ सकता है. कामकाज में किसी सहयोगी या साझेदार के साथ धन अथवा जिम्मेदारी को लेकर मतभेद संभव है. जोखिम वाले फैसलों से दूरी बनाए रखें. 

मकर राशि

आज आपको अपने पार्टनर से खुलकर बात करनी होगी. काम में टीम के साथ मिलकर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूरी करनी पड़ सकती है.

कुंभ राशि

आज एक साथ कई छोटे काम सामने आने से दबाव महसूस हो सकता है. सहयोगी की मदद मिल सकती है, लेकिन पूरी तरह दूसरों पर निर्भर रहना ठीक नहीं होगा. 

मीन राशि

आज काम करने के तरीके में बदलाव लाने का विचार आ सकता है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन शौक और मनोरंजन पर अतिरिक्त खर्च हो सकता है.