menu-icon
India Daily

इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते कई राशियों के लिए आज का दिन प्रेम, दांपत्य, करियर और कारोबार के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है. कुछ राशियों को धन लाभ और तरक्की के संकेत हैं, जबकि कुछ जातकों को स्वास्थ्य और निवेश के मामले में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल
Courtesy: India Daily

ग्रहों की मौजूदा स्थिति प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन के लिहाज से सकारात्मक संकेत दे रही है. चंद्रमा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में स्थित हैं, जिसके स्वामी शुक्र माने जाते हैं. दांपत्य जीवन में लंबे समय से चली आ रही नीरसता कम होकर रिश्तों में फिर से अपनापन आ सकता है.

मेष

प्रेम संबंधों में मतभेद हो सकते हैं. भावनाओं पर नियंत्रण रखें. विद्यार्थियों को असमंजस का सामना करना पड़ सकता है, जबकि व्यापार ठीक रहेगा.

वृषभ

भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग बन सकते हैं. हालांकि घरेलू विवाद परेशान कर सकते हैं. स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम-संतान के मामले अच्छे रहेंगे. 

मिथुन

मेहनत और पराक्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा. रोजगार में तरक्की के अवसर बनेंगे. कारोबार में नकारात्मक परिस्थितियों को पहचानकर उन पर काम करने की जरूरत है.

कर्क

धन हानि की आशंका है, इसलिए निवेश से बचना बेहतर होगा. स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है और मुंह से जुड़ी परेशानी पर ध्यान दें. कारोबार अच्छा रह सकता है.

सिंह

स्वास्थ्य और प्रेम-संतान को लेकर चिंता रह सकती है. कारोबार अच्छा रहेगा और धन का आगमन होगा. निवेश के लिए समय अनुकूल है. हरी वस्तु का दान करें.

कन्या

छोटी परेशानियों के कारण मानसिक चिंता बढ़ सकती है. खर्च अधिक होने से तनाव रहेगा. पिता और उच्च अधिकारियों को लेकर चिंता संभव है.

तुला

आय में उम्मीद से अधिक बढ़ोतरी हो सकती है. यात्रा थोड़ी परेशानी वाली होगी, लेकिन उससे लाभ मिल सकता है. सूर्य को जल देना शुभ रहेगा.

वृश्चिक

कोर्ट-कचहरी या सरकारी मामलों में स्थिति स्पष्ट नहीं रहेगी. हालांकि बड़े नुकसान के संकेत नहीं हैं. प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा.

धनु

भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन अत्यधिक जोखिम लेने से बचें. यात्रा फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. प्रेम-संतान के लिए समय अच्छा है और कारोबार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा.

मकर

चोट या परेशानी की आशंका है, इसलिए जोखिम लेने से बचें. परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रहेंगी. प्रेम, संतान और व्यापार के लिए समय अच्छा है. 

कुंभ

स्वास्थ्य, खासकर पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती है. कारोबार अच्छा रहेगा. 

मीन

शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. विरोधियों की सक्रियता से मानसिक परेशानी संभव है. प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी.