menu-icon
India Daily

इन राशियों को निवेश में सावधानी की जरूरत, जानें मेष से मीन तक का हाल

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज कई राशियों के लिए मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बनी रह सकती हैं. वहीं तुला, सिंह और कुछ अन्य राशियों के लिए आय, व्यापार और धन से जुड़े मामलों में अच्छे संकेत हैं.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
इन राशियों को निवेश में सावधानी की जरूरत, जानें मेष से मीन तक का हाल
Courtesy: India Daily

ज्योतिषीय गणना के अनुसार मंगल मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में और सूर्य, चंद्रमा व केतु सिंह राशि में स्थित हैं. ग्रहों की यह स्थिति अलग-अलग राशियों के जीवन पर अलग प्रभाव डाल सकती है. तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि वालों का मन दबाव में रह सकता है. प्रेम संबंधों में मतभेद की स्थिति बन सकती है. आज किसी से भी बहस करने से बचनें की कोशिश करें.

वृषभ राशि

घरेलू सुख में बाधा आ सकती है. भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी में विवाद संभव है. माता और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सीने में भारीपन जैसी परेशानी हो सकती है. 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को कंधे तथा नाक-कान-गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है. व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को धन हानि से सावधान रहना चाहिए. फिलहाल निवेश करने से बचें. परिवार के साथ समय बिताएं.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों पर शारीरिक और मानसिक दबाव बना रह सकता है. घबराहट, बेचैनी और अज्ञात भय परेशान कर सकता है. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में दूरी महसूस हो सकती है. 

कन्या राशि

सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. अज्ञात भय तथा साझेदारी के काम में दिक्कत संभव है. सरकारी कार्यों में भी परेशानी आ सकती है.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रह सकता है. आय में उम्मीद से अधिक बढ़ोतरी के संकेत हैं. कोई शुभ समाचार मिल सकता है. 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचने की सलाह है. व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.

धनु राशि

धनु राशि वाले केवल भाग्य के भरोसे कोई महत्वपूर्ण काम न करें. यात्रा के दौरान परेशानी हो सकती है. धार्मिक मामलों में अति करने से बचें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

मकर राशि

मकर राशि वालों को चोट-चपेट और अचानक परेशानी से सावधान रहना चाहिए. परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रह सकती हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए. नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है.

मीन राशि

मीन राशि वालों का शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. प्रेम और संतान से जुड़े मामले मध्यम रहेंगे.