हिंदू पंचांग के अनुसार आज चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि का दिन है. आज का दिन धार्मिक दृष्टि से काफी पुण्यदायी माना जाता है. ग्रहों की वर्तमान स्थिति में चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं. सिंह राशि में केतु और मिथुन में गुरु विराजमान हैं.
इन ग्रह गोचरों के बदलाव के कारण आज आर्थिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक बदलाव हो सकता है. हालांकि कुछ राशियों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव ला सकता है.
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में अच्छे संकेत मिल रहे हैं. बिजनेस में भी नए अवसर सामने आएंगे. नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोग अनुकूल समय का लाभ उठा सकते हैं. मन थोड़ा भावुक रह सकता है, इसलिए किसी भी बड़े निर्णय में जल्दबाजी न करें. मित्रों का सहयोग मिलेगा और रुके काम पूरे हो सकते हैं. प्रेम जीवन में खुशी और उत्साह बना रहेगा.
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज मानसिक शांति का दिन रहेगा. बिजनेस में स्थिति मजबूत बनी रहेगी और नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में करीबी रिश्तेदार से विवाद की आशंका है, इसलिए संयम से काम लें.
मिथुन राशि वालों को आज गुरु की कृपा से मानसिक मजबूती मिलेगी. नौकरी में नए अवसर आ सकते हैं और बिजनेस में नई डील फाइनल होने की संभावना है. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर खासकर शुगर संबंधी समस्या से सावधान रहें. प्रेम संबंधों में अच्छा समय है, लेकिन अनावश्यक बहस से बचें.
कर्क राशि के लोगों के प्रयासों में आज वृद्धि होगी. नौकरी में मनचाही सफलता तुरंत न मिले, लेकिन बिजनेस में धीरे-धीरे सुधार आएगा. आर्थिक स्थिति में नया मोड़ आ सकता है. यात्रा के योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखें और साथी के साथ समय बिताएं.
सिंह राशि वालों के लिए धन और वाणी से जुड़े मामलों में आज लाभ के योग हैं. बिजनेस में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हासिल करने के प्रयास सफल हो सकते हैं. मित्रों का सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें. प्रेम जीवन में रोमांटिक समय बिताएंगे और घूमने का प्लान बन सकता है.
कन्या राशि के जातकों के लिए आज आत्मविश्वास बढ़ने वाला दिन है. सूर्य और शनि सप्तम भाव में लाभ देंगे. बिजनेस में रुके काम पूरे होंगे और नए अवसर मिलेंगे. छात्र मेहनत का अच्छा फल पाएंगे. प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिलेगा.
तुला राशि वालों को आज खर्च बढ़ने की आशंका है, लेकिन गुरु का नवम भाव गोचर भाग्य को मजबूत करेगा. नौकरी में प्रगति होगी और छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा. प्रेम संबंधों में रोमांटिक माहौल बनेगा. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आय के नए स्रोत बन सकते हैं. बिजनेस और नौकरी दोनों क्षेत्रों में प्रगति के संकेत हैं. प्रमोशन के प्रयास सफल रहेंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा और समस्याओं का समाधान होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है.
धनु राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. चंद्रमा दशम भाव में गोचर कर रहे हैं. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग है. बिजनेस में सुधार होगा, लेकिन आर्थिक मामलों में थोड़ा तनाव रह सकता है. प्रेम जीवन में खुशी बनी रहेगी.
मकर राशि के जातकों के लिए समय सही है. नौकरी और बिजनेस में प्रगति होगी. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें. प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे.
कुंभ राशि वालों को आज थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है. नौकरी में काम का दबाव रहेगा, लेकिन स्थिति धीरे-धीरे संभल जाएगी. छात्र समय प्रबंधन पर ध्यान दें. रुका धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.
मीन राशि के लोगों के लिए आज सहयोग भरा दिन रहेगा. नौकरी और बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे. कार्यों में सफलता हासिल होगी. वाहन खरीदने का योग बन सकता है. प्रेम जीवन में खुशी रहेगी, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें.