menu-icon
India Daily

Aaj Ka Panchang : शुभ काल में शुरू करेंगे कोई कार्य तो शत प्रतिशत होगा लाभ, जानिए क्या है आज का शुभ और अशुभ काल?

Aaj Ka Panchang: पंचांग के माध्यम दिन के शुभ और अशुभ काल के बारे में जाना जा सकता है. अगर हम कोई भी कार्य शुभ काल में करते हैं तो उसके सफल होने संभावना काफी अधिक होती है. वहीं, अशुभ काल में किए गए कार्य के सफल होने संभावना काफी कम होती है. आइए जानते हैं कि आज के दिन का अशुभ और शुभ काल क्या रहेगा. 

pt satyam
Aaj Ka Panchang : शुभ काल में शुरू करेंगे कोई कार्य तो शत प्रतिशत होगा लाभ, जानिए क्या है आज का शुभ और अशुभ काल?
Courtesy: idl

Aaj Ka Panchang: आज रविवार के दिन आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है जो शाम 5 बजकर 25 तक रहने वाली है. इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी. नक्षत्र आज रात्रि 10 बजकर 6 बजे तक चित्रा रहेगा और फिर स्वाति लग जाएगा. योग शिव सुबह 6 बजकर 16 तक रहेगा. इसके बाद सिद्ध रहेगा. करण बव शाम 5 बजकर 25 तक रहेगा. इसके बाद बालव लग जाएगा. आजा सूर्योदय सुबह 5 बजकर 33 पर होगा और सूर्यास्त 7 बजकर 21 पर होगा. 

आज चंद्रोदय दोपहर 12 बजकर 51 पर होगा. चंद्रास्त सुबह 12 बजकर 14 पर 15 जुलाई को होगा. शुभ काल में अगर आप किसी कार्य की शुरुआत करते हैं तो उसके सफल होने की संभावना काफी अधिक होती है. वहीं, अशुभ काल में किए गए कार्य के असफल होने की संभावना अधिक होती है. आइए जानते हैं कि आज के शुभ और अशुभ काल का क्या रहेगा समय. 

दिनांक  -     14 जुलाई 2024
दिन     =     रविवार
संवत्   =     2081
मास    =     आषाढ़ मास
पक्ष     =     शुक्ल पक्ष
तिथि    =   अष्टमी तिथि 
नक्षत्र   =     चित्रा नक्षत्र
योग    =     सिद्ध योग
दिशाशूल -   पश्चिम दिशा 

आज का शुभ काल 

ब्रह्म मुहूर्त-    04:11 ए एम से 04:52 ए एम    

प्रातः सन्ध्या- 04:32 ए एम से 05:33 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 11:59 ए एम से 12:55 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:45 पी एम से 03:40 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 07:20 पी एम से 07:40 पी एम    

सायाह्न सन्ध्या- 07:21 पी एम से 08:22 पी एम

अमृत काल-  02:57 पी एम से 04:44 पी एम

निशिता मुहूर्त- 12:07 ए एम, जुलाई 15 से 12:48 ए एम, जुलाई 15 तक

रवि योग- 10:06 पी एम से 05:33 ए एम, जुलाई 15 तक

आज का अशुभ काल

राहुकाल- 05:38 पी एम से 07:21 पी एम

यमगण्ड- 12:27 पी एम से 02:10 पी एम

आडल योग- 10:06 पी एम से 05:33 ए एम, जुलाई 15 तक 

दुर्मुहूर्त- 05:31 पी एम से 06:26 पी एम

गुलिक काल- 03:54 पी एम से 05:38 पी एम    

वर्ज्य-    04:16 ए एम, जुलाई 15 से 06:01 ए एम, जुलाई 15 तक 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.