menu-icon
India Daily

CM बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के अलावा पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण मतदान में कई बड़े चेहरे, यहां देखें पूरी लिस्ट

पश्चिम बंगाल में आज दूसरा और आखिरी चरण मतदान हो रहा है. इस अहम चरण में कई बड़े चेहरे मैदान पर नजर आने वाले हैं. सीएण ममता बनर्जी और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के अलावा भी और कई चेहरे हैं, जो इस चरण में चुनाव लड़ रहे हैं.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
CM बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के अलावा पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण मतदान में कई बड़े चेहरे, यहां देखें पूरी लिस्ट
Courtesy: ANI

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग के बाद आज यानी 29 अप्रैल  2026 को दूसरा चरण मतदान होना है. शांति तरीक से मतदान के लिए सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है. दूसरे चरण मतदान में राजधानी कोलकाता समते सात जिलों में 142 सीटों पर मतदान डाले  जाएंगे.

बंगाला में दूसरे चरण का मुकाबला काफी दिलचस्प रहने वाला है. इस अहम चरण के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा भवानीपुर का है. इससीट से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता शुभेंद अधिकारी मैदान में नजर आने वाले हैं. इन दोनों के अलावा और भी ऐसे कई चेहरे हैं, जिन्हें लेकर चर्चा शुरू हो गया है. तो चलिए जानते हैं कौन है वे बड़े चेहरे जिनके सीट पर दूसरे चरण में मतदान होना है.

इन तीन सीटों पर पैनी नजर 

दूसरा चरण मतदान शुरू हो चुका है. जिसमें तीन करोड़ से ज्यादा वोटर मैदान में खड़े 1,448 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने वाले हैं. इस चरण सबसे ज्यादा चर्चा भवानीपुर सीट को लेकर है. जहां सीएम ममता बनर्जी और बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है. इसके बाद पानीहाटी पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं. इस सीट पर आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप पीड़िता की मां और पनिहाटी से बीजेपी प्रत्याशी रत्ना देबनाथ के नाम पर काफी चर्चा है. यह सीट अब भावनात्मक मोड़ पर पहुंच चुकी है. इसके अलावा दम दम उत्तर में वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और युवा नेता दीप्शिता धर के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है. 

इन उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा 

  1. ममता बनर्जी अखिल- भारतीय तृणमूल कांग्रेस
  2. सुवेंदु अधिकारी- भारतीय जनता पार्टी
  3. प्रदीप प्रसाद- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  4. श्रीजीब बिस्वास- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
  5. अनुमिता शॉ- सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट)
  6. मनिका मुखर्जी- भारतीय न्याय-अधिकार रक्षा पार्टी
  7. मलय गुहा रॉय- स्वतंत्र
  8. मुमताज अली- निर्दलीय
  9. नारायण दास- निर्दलीय
  10. सफर सेख- स्वतंत्र
  11. रत्ना देबनाथ- भारतीय जनता पार्टी 
  12. अरूप विश्वास- भारतीय तृणमूल कांग्रेस
  13. सिरसनीस बंदोपाध्याय- भारतीय तृणमूल कांग्रेस
  14. चंद्रिमा भट्टाचार्य- भारतीय तृणमूल कांग्रेस
  15. सुजीत बोस- भारतीय तृणमूल कांग्रेस
  16. पापिया अधिकारी- भारतीय जनता पार्टी 
  17. दीपांजन चक्रवर्ती- भारतीय जनता पार्टी 
  18. सौरव सिकदर- भारतीय जनता पार्टी 
  19. शरद्वत मुखर्जी- भारतीय जनता पार्टी 
  20. तीर्थंकर घोष- भारतीय तृणमूल कांग्रेस
  21. सौकत मोल्ला- भारतीय तृणमूल कांग्रेस
  22. देबब्रत मजूमदार - भारतीय तृणमूल कांग्रेस
  23. श्रेया पांडे- भारतीय तृणमूल कांग्रेस
  24. मोहम्मद नवसाद सिद्दीकी- अखिल भारतीय सेक्युलर मोर्चा